सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त 2, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घरेलू उपचार....

अच्छे जीवन के लिए जरूरी है अच्छा स्वास्थ्य। इस संबंध में कहावत मशहूर हैं जैसे कि हेल्थ इज वेल्थ, पहला सुख निरोगी काया आदि। अधिकतर बीमारियों की वजह होती है असंयमित खान-पान। गलत खानपान के कारण कभी-कभी पेट में दर्द होने लगता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं पेट दर्द के इसाज के लिए घरेलू उपचार। यूं तो पेट दुखने के अलग-अलग कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर पेट दर्द का एक मुख्य कारण अपच, मल सूखना, गैस बनना यानी वात प्रकोप होना और लगातार कब्ज बना रहना भी है। पेट दर्द को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय है, जो दर्द तो दूर करते है, साथ ही साथ पेट की क्रियाओं को भी ठीक करते है। आइए जानें इन उपायो के बारें में। पेट दर्द के घरेलू उपचार पेट दर्द मे हींग का प्रयोग लाभकारी होता है। 2 ग्राम हींग थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं। नाभी पर और उसके आस-पास यह पेस्ट लगाए। अजवाइन को तवे पर सेक लें और काले नमक के साथ पीसकर पाउडर बनाएं। 2-3 ग्राम गर्म पानी के साथ दिन में 3 बार लेने से पेट का दर्द दूर होता है। जीरे को तवे पर सेकें और 2-3 ग्राम की मात्रा गर्म पानी के साथ दिन में 3 बार ...

घरेलू नुस्खे....

आधुनिक समय में डायबिटीज यानी मधुमेह एक आम बीमारी बनती जा रही है। मधुमेह रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है। इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज के मरीज को सिरदर्द, थकान जैसी समस्याएं हमेशा बनी रहती हैं। डायबिटीज में खून में शुगर की मात्रा बढ जाती है। वैसे इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। परंतु जीवनशैली में बदलाव, शिक्षा तथा खान-पान की आदतों में सुधार द्वारा रोग को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज को अपने डाइट प्लान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज को नियंत्रण करने के कई तरीके हैं। आइए हम मधुमेह रोगियों के लिए कुछ घरेलू उपाय बताते हैं। मधुमेह के लिए घरेलू उपचार 10 मिग्रा आंवले के जूस को 2 ग्राम हल्दी  के पाउडर में मिला लीजिए। इस घोल को दिन में दो बार लीजिए। इसको लेने से खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है। औसत आकार का एक टमाटर, एक खीरा और एक करेला को लीजिए। इन तीनों को मिलाकर जूस निकाल लीजिए। इस जूस को हर रोज सुबह-सुब...