सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त 4, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जानेंगे शारीरिक देखभाल के लिए कुछ लाजवाब घरेलू टिप्स

जानेंगे शारीरिक देखभाल के लिए कुछ लाजवाब घरेलू टिप्स भला कौंन नहीं चाहेगा कि वो खूबसूरत दिखे और लोगों से अपनी खूबसूरती के लिए वाहवाही बटोरे। अपने शरीर की देखभाल कर आप स्वस्थ शरीर शांत मन और सुंदर सूरत पा सकते हैं, और वो भी खुद और घर बैठे। लेकिन इसके लिये जरूरत है थोड़ी मेहनत और सही जानकारी की। इस लेख में आप जानेंगे शारीरिक देखभाल के लिए कुछ लाजवाब घरेलू टिप्स। शरीर की देखभाल के अंतर्गत कई चीजें आती हैं, जैसे बालों, आंखों, त्वचा, चेहरे तथा सेहत की देखभाल। लड़कियां अपनी सुदंरता के प्रति अधिक सजग होती हैं। वे स्‍वयं को खूबसूरत बनाने के प्रयास करती ही रहती हैं। इसके लिए वे कभी ब्‍यूटी पार्लर तो कभी घरेलू उपायों के जरिये ही खूबसूरती हासिल करने का प्रयास सकती हैं। शारीरिक देखभाल के साथ त्वचा और बालों की उचित देखभाल आपको सुंदरता प्रदान करती है। शरीर की देखभाल के लिए निम्न कुछ टिप्सों पर गौर फरमाएं और कुछ ही दिनों में खुद को आइने में देख कर मन ही मन मुस्कराएं। स्क्रब करें धूल, प्रदूषण और रोज की भाग दौड़ के चलते शरीर और चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है। इसे साफ करने के लिए स्क्रब कीजिए। स्‍क्रब स...

कैंसर की जानकारी ही इस रोग का बचाव है। 

कैंसर सबसे खतरनाक बीमारी है। यह शरीर की कोशिकाओं में तेजी से फैलने वाला रोग है। कैंसर के शुरूआती चरण में ही इसका उपचार संभव है। यदि य‍ह दूसरे चरण में पहुंच जाता है तो इसका उपचार मुश्किल होता है। क्षतिग्रस्‍त कोशिकाओं के ऊतकों तक फैलने पर कैंसर जानलेवा भी साबित हो सकता है। कैंसर की जानकारी ही इस रोग का बचाव है। इस लेख के जरिए हम आपको बता रहे हैं कैंसर के खतरे को कम करने वाले कुछ उपाय। इन उपयों के जरिए आप उम्र बढ़ने पर भी बीमारियों रहित जीवन जी सकते हैं। तम्‍बाकू के इस्‍तेमाल से बचें तम्‍बाकू का सेवन करने वालों को कैंसर का खतरा ज्‍यादा होता है। धूम्रपान करने वालों को कई प्रकार के कैंसर जैसे फेफड़ों में कैंसर, ब्‍लैडर कैंसर, गर्भाश्‍य कैंसर और किडनी कैंसर आदि होने की आशंका रहती है। यदि आप गुटखे का सेवन करते हैं तो मुंह में और पाचक ग्रंथि में कैंसर हो सकता है। यदि आप स्‍मोकिंग नहीं भी करते, लेकिन धूम्रपान करने वालों के संपर्क में रहते हैं तो आपके फेफड़ों में कैंसर होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए तम्‍बाकू के सेवन से बचना चाहिए। यदि आप गुटखा या सिगरेट नहीं छोड़ पा रहे हैं तो इसके लिए चिकित...

बिना लक्षण के अथेरोस्‍लेरोसिस

दिल बहुत नाजुक है, अगर स्‍वस्‍थ आदतों को न अपनाया जाये तो यह आसानी से बीमार पड़ सकता है। शरीर के अन्‍य बीमारियों की तरह दिल से संबंधित कुछ बीमारियां अचानक से आती हैं, इनको लेकर आप सजग नहीं होते और कभी-कभी ये जानलेवा भी हो सकती हैं। सबकुछ सही चल रहा है और आपकी दिनचर्या अस्‍वस्‍थ है इसका मतलब भी यह नहीं कि आपका दिल स्‍वस्‍थ है। दिल का दौरा पड़ना, दिल की धमनियों का मोटा हो जाना, दिल की धड़कन बंद हो जाना, अथेरोस्‍लेरोसिस जैसी दिल की बीमारियां छुपी होती हैं और अचानक से सामने आती हैं। इस लेख में दिल से जुड़ी तीन प्रमुख बीमारियों को उजागर करने के तरीकों के बारे में जानिये। दिल का दौरा पड़ना दिल का दौरा अचानक से आता है और इस दौरे के बीच में खुद को बचाने के लिए आपके पास केवल 10 सेकेंड होते हैं, अगर इस बीच आप चूक गये तो गंभीर समस्‍या हो सकती है। ज्‍यादातर दिल के दौरे के लिए खानपान की गलत आदतें और गलत जीवनशैली जिम्मेदार है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जंकफूड को एक अहम हिस्‍सा बना लिया है जो दिल के दौरे की संभावना को बढ़ाने में मदद करता है। खाने में वसा, नमक, अंडे और मांस का प्रयोग जो लोग अधिक कर...