सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानेंगे शारीरिक देखभाल के लिए कुछ लाजवाब घरेलू टिप्स

जानेंगे शारीरिक देखभाल के लिए कुछ लाजवाब घरेलू टिप्स
भला कौंन नहीं चाहेगा कि वो खूबसूरत दिखे और लोगों से अपनी खूबसूरती के लिए वाहवाही बटोरे। अपने शरीर की देखभाल कर आप स्वस्थ शरीर शांत मन और सुंदर सूरत पा सकते हैं, और वो भी खुद और घर बैठे। लेकिन इसके लिये जरूरत है थोड़ी मेहनत और सही जानकारी की। इस लेख में आप जानेंगे शारीरिक देखभाल के लिए कुछ लाजवाब घरेलू टिप्स।



शरीर की देखभाल के अंतर्गत कई चीजें आती हैं, जैसे बालों, आंखों, त्वचा, चेहरे तथा सेहत की देखभाल। लड़कियां अपनी सुदंरता के प्रति अधिक सजग होती हैं। वे स्‍वयं को खूबसूरत बनाने के प्रयास करती ही रहती हैं। इसके लिए वे कभी ब्‍यूटी पार्लर तो कभी घरेलू उपायों के जरिये ही खूबसूरती हासिल करने का प्रयास सकती हैं।

शारीरिक देखभाल के साथ त्वचा और बालों की उचित देखभाल आपको सुंदरता प्रदान करती है। शरीर की देखभाल के लिए निम्न कुछ टिप्सों पर गौर फरमाएं और कुछ ही दिनों में खुद को आइने में देख कर मन ही मन मुस्कराएं।



स्क्रब करें


धूल, प्रदूषण और रोज की भाग दौड़ के चलते शरीर और चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है। इसे साफ करने के लिए स्क्रब कीजिए। स्‍क्रब से आप त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। हर बार स्नान के बाद अपने पूरे शरीर पर एक अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएं। ध्यान रखें कि आपका मॉइस्चराइज़र विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट युक्त हो। शहद और चीनी का मिश्रण सबसे अच्छा प्राकृतिक स्क्रब है।


शरीर की गंदगी को दूर करें


अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो गर्मियों में दिन में दो बार नहाएं। नहाने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह व्यक्तिगत स्वच्छता को भी बनाए रखता है। शाम को नहाने के बाद ढीले सूती कपड़े पहनें, इससे आपकी त्वचा सांस लेने में मदद मिलती है। एक हैंड सेनिटाइजर हमेशा साथ रखें गंदे हाथों से चेहरे को लगातार छूने से मुंहासे और संक्रमण हो सकते हैं। इसलिए जब भी बाहर जाएं, नियमित रूप से सेनिटाइज़र का उपयोग करें और अपने हाथों को चेहरे से दूर रखें।


बालों का भी रखें खयाल


अपने बालों को नजरअंदाज न करें इनकी ठीक प्रकार देखभाल करें। अधिक गर्मी और प्रदूषण बालों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डलतें हैं। बालों को सवस्थ बनाए रखने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार इनमें तेल से मसाज करें। बालों को साफ रखने के लिए शैम्पू करें, लेकिन शैम्पू का प्रयोग करते समय भी सतर्क रहें क्योंकि अत्यधिक शैम्पू आपके बालों को रूखा और बेजान बना सकता है। धूल और प्रदूषण को दूर करने के लिए बालों में शैम्पू करते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें। अपनी सुविधानुसार किसी प्राकृतिक शैम्पू का चुनाव करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।


टैनिंग को कहें बाय


वे लोग जिन्हें आसानी से टैनिंग हो जाती है, अपनी समस्या के समाधान के लिए हमेशा प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करें। टैनिंग दूर करने के लिए अंडे की सफेदी, मकई और नींबू के रस का मिश्रण या फिर छोटे से आलू अथवा नींबू के रस का इस्तेमाल करें। यदि इससे काम न बनें तो जल्दी ही किसी त्वचा विशेषज्ञ के पास जाएं। आप बेसन और दही का मिश्रण लगाकर भी टैनिंग को दूर कर सकते हैं।


पैरों की देखभाल भी करें


जूते पहनने से पहले हमेशा अपने पैरों पर एंटी-फंगल पाउडर का उपयोग करें। इसके अलावा मृत कोशिकाओं को दूर करने के लिए पेडिक्योर करें। पैरों की अंगुलिओं को सांस लेने दें।


ज्यादा मेकअप से बचें


बहुत अधिक मेकअप न करें। बहुत ज़्यादा मेक-अप आपके रोम छिद्रों को बंद कर देगा। इससे आपकी त्वचा पर बेजान हो सकती है। इसके अलावा रात को सोने से पहले मेकअप जरूर उतारें। हमेशा क्‍लीजिंग, टोनिंग, माइस्चराइजिंग का इस्‍तेमाल करें। अपनी त्वचा के अनुकूल क्लींजर और टोनर चुनें। अच्छा क्लींजर सभी मृत कोशिकाओं को भी साफ करता है।


खान-पान का विशेष ध्यान रखें


प्रोटीनयुक्त आहार लें स्वस्थ और चमकदार रंगत के लिए अपने आहार में काफी मात्रा में पतला मांस, अंडे, दालें और पनीर सम्मिलित करें। इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। ये प्रोटीनयुक्त भोजन सामग्री हड्डियां और दांतों को स्वस्थ बनाने में भी सहायक होती हैं। खट्टे फल कोलेजन का निर्माण करते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को पकड़ कर रखता है। कोलेजन को त्वचा में बाहर से नहीं जोड़ा जा सकता, यही कारण है कि फल तथा फलों का रस हमारे दैनिक आहार का एक भाग होना चाहिए।


लहसुन है लाभकारी


लहसुन खाएं यह झुर्रियों को दूर करता है और ऊतकों का पुन:निर्माण करता है। टमाटर लें, यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है। सामान्यत: टमाटर में विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा यदि आप मुहांसों से तीव्र और प्रभावकारी रूप से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में दो या तीन चम्मच अवश्य लें।



दही सबसे सही


दही, अनाज या कॉटेज चीज़ के साथ गेंहू के अंकुर मिलाएं। दही का सेवन बढ़ाएं क्योंकि यह न केवल आपकी त्वचा को पुनर्जीवित करती है बल्कि आपकी एजिंग प्रक्रिया को भी धीमा करती है। सूर्य से होने वाले नुकसान से बचने के लिए आप दही का उपयोग त्वचा अथवा बालों के पैक के रूप में भी कर सकते हैं। दिन में खूब पानी पियें।


नियमित व्यायाम करें


नियमित रूप से व्यायाम करने से ना सिर्फ तन तरोताजा बना रहता है, बल्कि पूरे शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है और साथ ही रक्त संचार भी तेज होता है। इससे त्वचा में निखार आता है। इसका सम्पूर्ण स्वास्थ्य और सुंदरता पर भी गहारा प्रभाव पडता है। हर उम्र के व्यक्ति के लिए नियमित हल्के-फुल्के व्यायाम उचित हैं। जोश व उतावली में अनियमित और ज्यादा व्यायाम ना करें। वृद्ध व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, ह्वदय रोगी भी डॉक्टर की सलाह लेकर कुछ व्यायाम ऎसा कर सकते हैं। व्यायाम करते समय कपड़े ढीले होने चाहिए। हवादार जगह में ही व्यायाम करें।


पूरी नींद है जरूरी


पर्याप्त आराम करें। खूबसूरत व स्वस्थ बनने के लिए अपने जीवन में पर्याप्त नींद लें और पानी पिएं। ये दो महत्वपूर्ण चीजें आपकी त्वचा को चमकदार रंगत प्रदान करेंगी क्योंकि ये डीटोक्सीफाई करती हैं और आंखों को लाल होने व सूजने से बचाती हैं। रेशमी तकिए का उपयोग करें रेशमी तकिए का उपयोग करने से बालों की उपत्वचा और तकिए के कवर के बीच होने वाले घर्षण को रोका जा सकता है जो बाद में आपके बालों को कमज़ोर ओर घुंघराला बना सकता है।



Sent from Samsung Mobile

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारे जीवन में यह जानकारी रखना बहुत जरूरी है

परिचय- हमारा भारत देश आज हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं से संपन्न हो चुका है। आज हम विश्व में काफी ऊपर गिने जाते हैं। भारत ने अपने यहां राकेट से लेकर कंप्यूटर तक बनाने में महारत हासिल की है लेकिन एक चीज जो सदियों पहले भी थी और आज भी है, वंश को चलाने के लिए पुत्र की जरूरत। आज भी बहुत से लोगों का मानना यही है कि अगर हमारा पुत्र नहीं होगा तो हमारे वंश का नाम मिट जाएगा। इसी चाह में लोग अपने घर में कई बच्चे पैदा कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना यह है कि 3 बच्चों के बाद मां की कोख बदल जाती है यानि की उनके घर में अगर 3 लड़कियां होती है तो वह चौथे बच्चे की प्रतीक्षा करते हैं की वह तो लड़का ही होगा। लेकिन यहां पर भी अगर लड़की हो जाती है तो वह बिल्कुल परेशान हो जाते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ लोग ऐसे भी है जो लड़की को माता लक्ष्मी का रूप मानते हैं और चाहते हैं कि उनके घर में एक लड़की जरूर हो। यहां पर कुछ उपाय बताए जा रहे हैं जिनको अपनाकर जिनको लड़के की चाह है वह लडका प्राप्त कर सकते हैं और जिनको लडकी की चाह है वह लडकी प्राप्त कर सकते हैं- सबसे पहली बात अगर पुत्र प्राप्त करना है तो इसके लिए पुरु...

घरेलू नुस्खे

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए चंद आयुर्वेदिक नुस्खे....! काम आज दाम्पत्य जीवन की औपचारिकता भर रह गया है, इन्ही कारणों से यौन संबंधों को लेकर असंतुष्ट युगलों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है, ऐसी स्थिति में आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक औषधियां मददगार हो सकती है.... असगंध, विधारा, शतावर, सफ़ेद मूसली, तालमखाना के बीज, कौंच बीज प्रत्येक 50-50 ग्राम की मात्रा में लेकर दरदरा कर कपडे से छान लें तथा 350 ग्राम मिश्री मिला लें, इस नुस्खे को 5-10 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम ठन्डे दूध से लें, लगातार एक माह तक लेने से यौन सामर्थ्य में वृद्धि अवश्य होगी। -दालचीनी, अकरकरा, मुनक्का और श्वेतगुंजा को एक साथ पीसकर इन्द्रिय पर लेप करें तथा सम्भोग के समय कपडे से पोछ डालें, यह योग इन्द्रियों में रक्त के संचरण को बढाता है। शुद्ध शिलाजीत 500 मिलीग्राम की मात्रा में ठन्डे दूध में घोलकर सुबह शाम पीने से भी लाभ मिलता है। -शीघ्रपतन की शिकायत हो तो धाय के फूल, मुलेठी, नागकेशर, बबूलफली इनको बराबर मात्रा में लेकर, इसमें आधी मात्रा में मिश्री मिलाकर, इस योग को 5-5 ग्राम की मात्रा में सेवन लगातार एक माह तक कर...

GOOD STORY

किसी गांव में एक गरीब ब्राहमण रहता था| वह लोगों  के घरों में पूजा पाठ कर के अपनी i.  yy चलाता था| एक दिन एक राजा ने इस ब्राहमण को पूजा के लिए बुलवाया| ब्राहमण ख़ुशी ख़ुशी राजा के यहाँ चला गया | पूजा पाठ करके जब ब्राहमण अपने घर को आने लगा तो राजा ने ब्राहमण से पूछा इश्वर कहाँ रहता है, किधर देखता है और क्या करता है? ब्राहमण कुछ सोचने लग गया और फिर राजा से कहा, महाराज मुझे कुछ समय चाहिए इस सवाल का उत्तर देने के लिए| राजा ने कहा ठीक है, एक महीने का समय दिया| एक महीने बाद आकर इस सवाल का उत्तर दे जाना | ब्राहमण इसका उत्तर सोचता रहा और घर की ओर चलता रहा परन्तु उसके कुछ समझ नहीं आरहा था| समय बीतने के साथ साथ ब्राहमण की चिंता भी बढ़ने लगी और ब्राहमण उदास रहने लगा| .ब्रह्मण का एक बेटा था जो काफी होशियार था उसने अपने पिता से उदासी का कारण पूछा | ब्राहमण ने बेटे को बताया कि राजा ने उस से एक सवाल का जवाब माँगा है कि इश्वर कहाँ रहता है;किधर देखता है,ओर क्या करता है ? मुझे कुछ सूझ नहीं रहा है| बेटे ने कहा पिताजी आप मुझे राजा के पास ले चलना उनके सवालों का जवाब मै दूंगा| ठीक एक महीने बाद ब्राह...