सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च 27, 2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फाइबर की उपयोगिता

स्वास्थ्य चर्चा के क्रम में आज हम भोजन में फाइबर की उपयोगिता के बारे में चर्चा करेंगे। वैसे तो आज की वयस्ततम् जिंदगी में अनेक तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हमें अपनी चपेट में ले लेती हैं, लेकिन आमतौर पर जिन समस्याओं से आज ज्यादातर लोग परेशान है, वह है पाचनतंत्र से जुड़ी समस्याएं। आज ज्यादातर लोग पेट दर्द, एसिडिटी, जलन, खट्टी डकार जैसी पेट की परेशानियों से परेशान हैं। इस तरह की समस्याएँ रेशेदार भोजन न करने से होती हैं। फाइबर के फायदे :- १.कब्जियत और दस्त दोनों से बचाव करता है। २.आंत का शोधन, मर्दन और उपचार करता है। ३.टॉक्सिन, कॉलेस्टेरोल, अपशिष्ट को बाहर निकालता है। ४.आंतो की acidity को कम करता है। ५.आंतों में कैंसर से बचाता है। ६.यह मल को आकार और आयतन प्रदान करता है। ७.यह छोटी आंत में जमे मलवे और म्यूकस को भी साफ करता चलता है। ८. जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर हो जाता है। ९. फाइबर को बाहर निकालने में आंतों की मशक्कत और कसरत भी हो जाती है। भोजन के उचित पाचन के लिए फाइबर की जरुरत होती है। आपको यह महसूस कराने के लिए कि आपका पेट भरा है, आहारीय फाइबर आवश्यक है। खाद्य फाइबर की कमी से कब्ज़, ब...