सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर 16, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज के समय में बालों का जल्दी सफेद होना एक सामान्य समस्या बन चुकी है

आज के समय में बालों का जल्दी सफेद होना एक सामान्य समस्या बन चुकी है और महिलाएं व पुरुष, समान रूप से इससे परेशान हैं. असमय बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं. कई बार अव्यवस्थित जीवनशैली, खान-पान की गलत आदत और दवाइयों के रिएक्शन से बाल जल्दी सफेद होने लग जाते हैं. कई मामलों में यह समस्या अनुवांशिक भी हो सकती है. यूं तो बालों को सफेद होने से रोकने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं लेकिन उन्हें इस्तेमाल करने में हमेशा ही एक अंदरुनी डर बना रहता है. सफेद बालों को कलर करने के कई साइडइफेक्ट्स हैं. ऐसे में घरेलू उपायों की मदद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. आप चाहें तो किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लेकर इन उपायों को आजमा सकते हैं. 1. आंवले का प्रयोग आंवला न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्क‍ि बालों के लिए भी किसी संजीवनी से कम नहीं है. इसके नियमित इस्तेमाल से सफेद होते बालों की समस्‍या में राहत मिलती है. अगर आपको आंवला खाने से परहेज है तो आप इसका इस्तेमाल मेंहदी और रीठा के साथ मिलाकर कर सकते हैं. कुछ लोग इसके अर्क को तेल में मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं. 2. करी पत्ते के प्रयोग सफे...