सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई 20, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आइये जानते हैं कत्थे के कुछ औषधीय प्रयोग 

कत्था (खदिर, खैर )- कत्थे का पेड़ भारत में १५०० मीटर की ऊंचाई तक पंजाब, ,उत्तर पश्चिम हिमालय,मध्यभारत,बिहार,महाराष्ट्र,राजस्थान,कोंकण,आसाम,उड़ीसा ,दक्षिण भारत एवं पश्चिम बंगाल में पाया जाता है | इसके पेड़ नदियों के किनारे अधिक होते हैं | कत्थे का पेड़ बबूल के पेड़ की तरह होता है | जब इसके पेड़ के तने लगभग एक फुट मोटे हो जाते हैं तब इन्हें काटकर छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर भट्टियों में पकाकर काढ़ा बनाया जाता है | फिर इसे चौकोर रूप दिया जाता है जिसे कत्था कहते हैं | आइये जानते हैं कत्थे के कुछ औषधीय प्रयोग - १- कत्था/खदिर आदि द्रव्यों से निर्मित खदिरादि वटी चूसने से सभी प्रकार के मुखरोगों में लाभ होता है तथा दांतों के दीर्घकाल तक स्थिरता प्रदान करता है | २- कत्थे को सरसों के तेल में घोलकर प्रतिदिन २ से ३ बार मसूड़ों पर मलने से दांतों के कीड़े नष्ट होते हैं तथा मसूड़ों से खून आनाव मुँह से बदबू आना बंद हो जाता है | ३- कत्थे के काढ़े को पानी में मिलाकर प्रतिदिन नहाने से कुष्ठ रोग ठीक होता है | ४- यदि घाव में से पस निकल रहा हो तो कत्थे को घाव पर बुरकने से पस निकलना बंद हो जाता है तथा घाव सूखने लगता है | ५- स...

Daily news update

मुख्य समाचार: • इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष में कल 97 फलस्तीनी और 13 इस्राइली सैनिक मारे गए। गज़ा हिंसा पर आज राज्यसभा में चर्चा। • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूक्रेन में मलेशियाई विमान हादसे पर चर्चा करेगी। • उत्तराखंड में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू। • देश भर में माॅनसून सक्रिय , माॅनसून की बारिश की कमी घटकर 31 प्रतिशत। • क्रिकेट: लॉर्ड्स में दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत की स्थिति मजबूत, रविन्द्र जडेजा के खेल की बदौलत भारत जीत के करीब। Sent from Samsung Mobile

KNOWLEDGE

स्कूल से llछुट्टी होते ही सभी बच्चे बस्ता उठा कर घर की ओर दौड़े । रास्ते में उन्होंने देखा कि एक हष्टपुष्ट व्यक्ति एक दुबले पतले लड़के को बेंत से मार रहा है |सभी बच्चे मुंह मोड़ कर अपने-अपने घरों की ओर चल दिए, पर एक बच्चा यह सह नही पाया और उस व्यक्ति से बोला 'भाई ,आप इस लड़के को कितने बेंत मरना चाहते हो ?' "क्या मतलब ?" उस व्यक्ति ने पूछा । वह बच्चा मधुरता से बोला ,मैं इतना ताकतवर तो नही कि इस लड़के के पक्ष में आप से लडूं , पर इतना अवश्य कर सकता हूँ कि इस की पिटाई में हिस्सेदार बन जाऊ'' "तुम कहना क्या चाहते हो?'' उस व्यक्ति ने पूछा ! मेरा मतलब है कि इस लड़के को जितने बेंत मरना है , उस के आधे मेरी पीठ पर मर लीजिए , "लड़के ने स्पष्ट किया ।" व्यक्ति को उस बच्चे की मानवता पर आश्चर्य हुआ और खुद पर शर्म आई कि मैं एक कमजोर को मार रहा हूँ और यह इस के बदले मार खाने को तैयार है । उस व्यक्ति ने उसी समय बेंत तोड़ कर फेंक दिया| मानवता की मिसाल वह बच्चा आगे चल कर अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि लार्ड बायरन के नाम से विख्यात हुआ । Sent from Samsung Mobile

KNOWLEDGE:-LEARN STORY

क्लास 6th के बच्चे बड़े उत्साहित थे , इस बार उन्हें पिकनिक पे पास के वाइल्डलाइफ नेशनल पार्क ले जाया जा रहा था . तय दिन सभी बच्चे ढेर सारे खाने -पीने के सामान और खेलने -कूदने की चीजें लेकर तैयार थे . बस सुबह चार बजे निकली और 2-3 घंटों में नेशनल पार्क पहुँच गयी . वहां उन्हें एक बड़ी सी कैंटर में बैठा दिया गया और एक गाइड उन्हें जंगल के भीतर ले जाने लगा . मास्टर जी भी बच्चों के साथ थे और बीच -बीच में उन्हें जंगल और वन्य – जीवों के बारे में बता रहे थे . बच्चों को बहुत मजा आ रहा था ; वे ढेर सारे हिरनों , बंदरों और जंगली पक्षियों को देखकर रोमांचित हो रहे थे . वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे कि तभी गाइड ने सभी को शांत होने का इशारा करते हुए कहा , " शशशश…. आप लोग बिलकुल चुप हो जाइए … और उस तरफ देखिये …. यह एक दुर्लभ दृश्य है , एक मादा जिराफ़ अपने बच्चे को जन्म दे रही है …." फिर क्या था ; गाड़ी वहीँ रोक दी गयी , और सभी बड़ी उत्सुकता से वह दृश्य देखने लगे . मादा जिराफ़ बहुत लम्बी थी और जन्म लेते हुए बच्चा करीब दस फुट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा और गिरते ही अपने पाँव अंदर की तरफ मोड़ लिए , मानो वो अभ...

Routine work....health

प्राकृ तिक दिनचर्या [भाग - १ ] **************************** प्रकृति हमारे जीवन का अभिन्न अंग है | हमें प्राकृतिक दिनचर्या का पालन करना चाहिये क्योंकि इसी से हम अपने आपको स्वस्थ एवं निरोगी रख सकते हैं | आज हम आपको प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों से अवगत कराएंगे -- १-प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए । सुबह उठते समय बायीं करवट लेकर उठना चाहिए | २-उठने के बाद तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी , तीन-चार गिलास की मात्रा में बासी मुँह पीना चाहिए | सुबह के समय , खाली पेट ,चाय का सेवन नहीं करना चाहिए | ३-शौच के लिए जाने में किसी प्रकार का आलस्य नहीं करना चाहिए तथा शौच के समय दांतों को दबाकर रखना चाहिए , इससे हमारे दांत मजबूत होते हैं । सूर्य की ओर मुख करके मलमूत्र का त्याग नहीं करना चाहिए | ४-दांतों की सफ़ाई के लिए नीम की दातुन का प्रयोग करना चाहिए | ५-सुबह के समय हमें अवश्य ही टहलना चाहिए तथा प्राणायाम व आसन का अभ्यास भी अवश्य करना चाहिए Sent from Samsung Mobile

MAA KI MAMTA :-very sad story

verry sed story... मेरी माँ की सिर्फ एक ही आँख थी और इसीलिए मैं उनसे बेहद नफ़रत करता था | वो फुटपाथ पर एक छोटी सी दुकान चलाती थी | उनके साथ होने पर मुझे शर्मिन्दगी महसूस होती थी | एक बार वो मेरे स्कूल आई और मै फिर से बहुत शर्मिंदा हुआ | वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती है ? अगले दिन स्कूल में सबने मेरा बहुत मजाक उड़ाया | मैं चाहता था मेरी माँ इस दुनिया से गायब हो जाये | मैंने उनसे कहा, 'माँ तुम्हारी दूसरी आँख क्यों नहीं है? तुम्हारी वजह से हर कोई मेरा मजाक उड़ाता है | तुम मर क्यों नहीं जाती ?' माँ ने कुछ नहीं कहा | पर, मैंने उसी पल तय कर लिया कि बड़ा होकर सफल आदमी बनूँगा ताकि मुझे अपनी एक आँख वाली माँ और इस गरीबी से छुटकारा मिल जाये | उसके बाद मैंने म्हणत से पढाई की | माँ को छोड़कर बड़े शहर आ गया | यूनिविर्सिटी की डिग्री ली | शादी की | अपना घर ख़रीदा | बच्चे हुए | और मै सफल व्यक्ति बन गया | मुझे अपना नया जीवन इसलिए भी पसंद था क्योंकि यहाँ माँ से जुडी कोई भी याद नहीं थी | मेरी खुशियाँ दिन-ब-दिन बड़ी हो रही थी, तभी अचानक मैंने कुछ ऐसा देखा जिसकी कल्पना भी नहीं की थी | सामने मेरी माँ ...

Good time

एक बच्चा बाजार के बाहर अपनी मां के आने का इन्तजार कर रहा था, तभी वहां से एक बाबाजी कुछ इधर- उधर  देखते हुए बच्चे की तरफ आ रहे थे उसने बच्चे को देखा तो यकायक पूछ लिया बेटा, जरा मुझे ये तो बताओ की ये पोस्ट ऑफिस कहां है? बच्चे ने कहा बाबा यहां से सीधे आगे चले जाइये, आगे से अपने सीधे हाथ की तरफ मूड़ जाईये, वहां तीन चार सीढि़यां नजर आएंगी बस उनको पार कर लेना वहीं सामने पोस्ट ऑफिस है! बाबा ने बच्चे का धन्यवाद किया और कहा कि मैं एक बहुत बड़े मठ का बाबा हूं कभी हमारे मठ में आना मैं तुम्हें स्वर्ग जाने का रास्ता दिखाऊंगा! बच्चे ने मजाकिया लहजे में कहा बाबा जाइये जाइये अभी पोस्ट ऑफिस का रास्ता तो पता नहीं स्वर्ग का रास्ता क्या खाक दिखाएंगे! Sent from Samsung Mobile

RAMAYAN:- AYODHAYA KAND

अयोध्याकांड deshpriya6.freeclassifiedads@blogger.com अयोध्याकांड में श्रीराम वनगमन से लेकर श्रीराम-भरत मिलाप तक के घटनाक्रम आते हैं। नीचे अयोध्याकांड से जुड़े घटनाक्रमों की विषय सूची दी गई है। आप जिस भी घटना के बारे में पढ़ना चाहते हैं उसकी लिंक पर क्लिक करें। • मंगलाचरण • राम राज्याभिषेक की तैयारी, देवताओं की व्याकुलता तथा सरस्वती से उनकी प्रार्थना • सरस्वती का मन्थरा की बुद्धि फेरना, कैकेयी-मन्थरा संवाद, प्रजा में खुशी • कैकेयी का कोपभवन में जाना • दशरथ-कैकेयी संवाद और दशरथ शोक, सुमन्त्र का महल में जाना और वहाँ से लौटकर श्री रामजी को महल में भेजना • श्री राम-कैकेयी संवाद • श्री राम-दशरथ संवाद, अवधवासियों का विषाद, कैकेयी को समझाना • श्री राम-कौसल्या संवाद • श्री सीता-राम संवाद • श्री राम-कौसल्या-सीता संवाद • श्री राम-लक्ष्मण संवाद • श्री लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद • श्री रामजी, लक्ष्मणजी, सीताजी का महाराज दशरथ के पास विदा माँगने जाना, दशरथजी का सीताजी को समझाना • श्री राम-सीता-लक्ष्मण का वन गमन और नगर निवासियों को सोए छोड़कर आगे बढ़ना • श्री राम का श्र...

RAMAYAN :- Ayodhayakand

अयोध्याकांड सरस्वती का मन्थरा की बुद्धि फेरना, कैकेयी-मन्थरा संवाद, प्रजा में खुशी दोहा : * नामु मंथरा मंदमति चेरी कैकइ केरि। अजस पेटारी ताहि करि गई गिरा मति फेरि॥12॥ भावार्थ:-मन्थरा नाम की कैकेई की एक मंदबुद्धि दासी थी, उसे अपयश की पिटारी बनाकर सरस्वती उसकी बुद्धि को फेरकर चली गईं॥12॥ चौपाई : * दीख मंथरा नगरु बनावा। मंजुल मंगल बाज बधावा॥ पूछेसि लोगन्ह काह उछाहू। राम तिलकु सुनि भा उर दाहू॥1॥ भावार्थ:-मंथरा ने देखा कि नगर सजाया हुआ है। सुंदर मंगलमय बधावे बज रहे हैं। उसने लोगों से पूछा कि कैसा उत्सव है? (उनसे) श्री रामचन्द्रजी के राजतिलक की बात सुनते ही उसका हृदय जल उठा॥1॥ * करइ बिचारु कुबुद्धि कुजाती। होइ अकाजु कवनि बिधि राती॥ देखि लागि मधु कुटिल किराती। जिमि गवँ तकइ लेउँ केहि भाँती॥2॥ भावार्थ:-वह दुर्बुद्धि, नीच जाति वाली दासी विचार करने लगी कि किस प्रकार से यह काम रात ही रात में बिगड़ जाए, जैसे कोई कुटिल भीलनी शहद का छत्ता लगा देखकर घात लगाती है कि इसको किस तरह से उखाड़ लूँ॥2॥ * भरत मातु पहिं गइ बिलखानी। का अनमनि हसि कह हँसि रानी॥ ऊतरु देइ न लेइ उसासू। नार...

Jara hatkar....

जो कल्पनाएँ आपके मस्तिष्क में उठें, उनके संबंध में प्रथम विचार कीजिए कि उनसे हमारा कोई लाभ है या नहीं । यदि निरर्थक हानिकर कल्पनाएँ उठती हैं, तो उन्हें अपने मानसलोक से निकाल बाहर कीजिए । प्रथम अपना उद्देश्य और कार्यक्रम निर्धारित कीजिए । फिर मन को आज्ञा दीजिए कि उन्हीं की सीमा के अंदर कल्पनाओं की लहरें उत्पन्न करें । निर्धारित क्षेत्र में उपजी हुई कल्पनाएँ यदि दिलचस्प हों, तो भावना के स्वरूप में प्रकट होती हैं । भावनाओं का तर्कों द्वारा संशोधन करना चाहिए । जिस प्रकार एक चतुर न्यायाधीश दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद उसमें झूठ, सच का पृथक्करण करता है, उसी प्रकार विचारणीय विषय के औचित्य-अनौचित्य का विशुद्ध ज्ञान और अनुभव के आधार पर निर्णय करना चाहिए । जिन जटिल विषयों के संबंध में अपना ज्ञान अपर्याप्त मालूम हो, उनके संबंधों में अन्य महापुरूषों की सम्मति लेनी चाहिए । इस प्रकार जो निर्णय कर लिया जाय, विवेक बुद्धि जिसे करने की आज्ञा दे और हृदय के अंदर से जिसके करने में उत्साह उठ रहा हो, उसे ठीक निर्णय मान लेना चाहिए । ऐसे सुस्थिर विचारों को कार्यरूप में लाने में अपयश और असफलता का मुँ...

Story

एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन नगर की स्थिति का जायजा लेने के लिए निकले। रास्ते में एक जगह भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। वह कुछ देर के लिए वहीं रुक गए और वहां चल रहे कार्य को गौर से देखने लगे। कुछ देर में उन्होंने देखा कि कई मजदूर मिलकर एक बड़ा-सा पत्थर उठा कर इमारत पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। किंतु पत्थर बहुत ही भारी था, इसलिए वह इतने मजदूरों के उठाने पर भी नहीं उठ रहा था। ठेकेदार उन मजदूरों को पत्थर न उठा पाने के कारण डांट रहा था। परन्तु खुद किसी भी तरह उन्हें मदद देने को तैयार नहीं था। वॉशिंगटन यह देखकर उस ठेकेदार के पास आकर बोले - इन मजदूरों की मदद करो। यदि एक आदमी और प्रयास करे तो यह पत्थर आसानी से उठ जाएगा। ठेकेदार वॉशिंगटन को पहचान नहीं पाया और रौब से बोला - मैं दूसरों से काम लेता हूं, मैं मजदूरी नहीं करता। यह जवाब सुनकर वॉशिंगटन घोड़े से उतरे और पत्थर उठाने में मजदूरों की मदद करने लगे। उनके सहारा देते ही वह पत्थर उठ गया और आसानी से ऊपर चला गया। इसके बाद वह वापस अपने घोड़े पर आकर बैठ गए और बोले - सलाम ठेकेदार साहब, भविष्य में कभी तुम्हें एक व्यक्ति की कमी मालू...

सफलता- असफलता : कोट्स

सफलता- असफलता : कोट्स एक सफल व्यक्ति और अन्य लोगों में साहस का अंतर नहीं होता, न ही ज्ञान का अंतर होता है। अंतर होता है तो इच्छा शक्ति का अंतर होता है। ~Vince Lombardi

सफलता- असफलता : कोट्स

सफलता- असफलता : कोट्स हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना। ~Thomas A. Edison

सफलता- असफलता : कोट्स

सफलता- असफलता : कोट्स असफलता का ये मतलब नहीं है कि आप असफल हैं इसका बस ये मतलब है कि आप अभी तक सफल नहीं हुए हैं। ~Robert H. Schuller

प्रेरणादायक : कोट्स

प्रेरणादायक : कोट्स यह ज़रूरी है कि हम अपना दृष्टिकोण और ह्रदय जितना सभव हो अच्छा करें| इसी से हमारे और अन्य लोगों के जीवन में, अल्पकाल और दीर्घकाल दोनों में ही खुशियाँ आयेंगी। ~Dalai Lama

प्रेरणादायक : कोट्स

प्रेरणादायक : कोट्स निराशावादी व्यक्ति को हर अवसर में कठिनाइयां ही नजर आती हैं, जबकि एक आशावादी व्यक्ति हर कठिनाई में भी अवसरों की तलाश कर लेता है। ~Winston Churchill

प्रेरणादायक : कोट्स

प्रेरणादायक : कोट्स अगर आपको अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने हैं तो आपको अपनी आत्मा से शुरुआत करनी होगी।

प्रेरणादायक : कोट्स

प्रेरणादायक : कोट्स किसी डिग्री का ना होने दरअसल फायेदेमंद है। अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं, पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं। ~Shiv Khera

जीवन : कोट्स

जीवन : कोट्स आप कितनी ही अच्छी बातें पढ़ें, कितनी ही अच्छी बातें बोलें, पर अगर आप उन्हें अपनी जिंदगी में लागू नहीं करेंगे तो इसका क्या फायदा।

जीवन : कोट्स

जीवन : कोट्स सफलता के कई पहलु हैं, धन उसमे से बस एक घटक है लेकिन सफलता में अच्छी सेहत, उर्जा और जीवन के लिए उत्साह, परिपूर्ण रिश्ते, रचनात्मक स्वतंत्रता भावनातमक और मनोवैज्ञानिक स्थिरता, अच्छा होने का एहसास और मन की शांति भी शामिल है।

जीवन : कोट्स

जीवन : कोट्स समय आपकी ज़िंदगी का एक मात्र सिक्का है और केवल आप ही तय कर सकते हैं कि इसे कैसे खर्च करें, पर ध्यान रखिये दूसरों को इसे आपके लिए खर्च न करने दें।

जीवन : कोट्स

जीवन : कोट्स जीवन में आपको जो भी अवसर चाहिए वो आपकी कल्पना में प्रतीक्षा करते हैं, कल्पना आपके मस्तिष्क की कार्यशाला है, जो आपके मन की उर्जा को सिद्धि और धन में बदल देती है। ~Napoleon Hill

Re: Good health

On Jul 20, 2014 5:30 PM, "desh priya" < deshpriya6@gmail.com > wrote: > > वर्तमान समय में चाहे कॉलेज हो या ऑफिस, लंच टाइम में युवाओं की भीड़ कैंटीन में ही दिखाई देती है। इसका कारण यही है कि अधिकतर युवा चटर-पटर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जब इन लोगों से इसका कारण पूछा जाता है तो यही जवाब मिलता है कि उन्हें खाना बनाने का समय नहीं मिलता या घर का खाना खा-खाकर बोर हो गए हैं। बहाना चाहे जो कुछ भी हो , लेकिन ये खाना पेट को काफी भारी पड़ जाता है और लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। > > फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर समझ लीजिए कि आपकी 48 घंटे तक छुट्टी हो गई। बारिश के मौसम में यह समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि खाना जल्दी खराब हो जाता है। यदि आप भी बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें खाने पर ये समस्या जल्दी ही खत्म हो जाती है। > > - अनार का रस पेट की समस्याओं के लिए सबसे बड़ी औषधि है। इसके अलावा, अनार के पेड़ की छाल भी पेट की कई बीमारियों को ठीक करने में मददगार होती है। > > - ब्राउन शुगर फूड प...

DAILY NEWS UPDATES

मुख्य समाचार : • रक्षा मंत्रालय ने 21 हजार करोड़ रूपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने कहा - भारतीय वायु सेना के एवरो विमानों के स्थान पर 56 परिवहन विमानों का निर्माण निजी क्षेत्र करेगा। • सी बी आई ने बदायूॅ दुष्कर्म घटना में मृत दो लड़कियों के शवों को निकालने का काम स्थगित किया। • हरियाणा सरकार ने शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधन समिति विधेयक 2014 वापस लेने का केंद्र का अनुरोध नामंजूर किया। • मलेशियाई विशेषज्ञों का एक दल विमान दुर्घटना की जांच के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचा। • गज़ा में इस्राइल के जमीनी हमले में तीन बच्चों सहित 20 फिलिस्तीनी मारे गए। • लार्डस क्रिकेट टेस्ट में भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं।

Phone chori hone par....

फ़ोन अब उन सामान्य चीजों में शामिल है जिसे आप भूल नहीं सकते लेकिन इसके चोरी होने का ख़तरा भी ज़्यादा है. चोर मौके की तलाश में रहते हैं और आप जहां कहीं भी हों वे किसी भी वक़्त आपका फ़ोन झटकने का मौक़ा नहीं चूकेंगे. एक बार जब फ़ोन उनके हाथ में होगा तब वे उसे बेच सकते हैं, उसका इस्तेमाल कर आपका बिल बढ़ा सकते हैं या सबसे बुरी बात यह भी हो सकती है कि वे आपका निजी डाटा चुरा सकते हैं. लेकिन कुछ चीज़ों पर ग़ौर कर आप अपने फ़ोन और डेटा की सुरक्षा कर सकते हैं. 1. कैसे करें सुरक्षा? आपको अपने फ़ोन का सिक्योरिटी लॉक कोड या पिन फीचर ऐक्टिवेट रखें. आप फ़ोन की सेटिंग में जाकर ऐसा कर सकते हैं. इससे फ़ोन चोरी करने वाला आपके टेलीफ़ोन नंबर, डायरी या सोशल मीडिया अकाउंट को नहीं देख पाएगा. चोर आपके फ़ोन से अंतरराष्ट्रीय और प्रीमियम दरों वाले फ़ोन नंबर पर कॉल न कर पाए इसके लिए भी आप फ़ोन की सेटिंग में जाकर फ़ोन के इस्तेमाल की एक सीमा तय कर सकते हैं. 2. फ़ोन ट्रैक करने के ऐप ऑन रखें आप अपने स्मार्टफ़ोन पर एक एप्लीकेशन एक्टिवेट या इंस्टॉल कर सकते हैं जिससे चोरी हुए फ़ोन की ल...

KNOWLEDGE

तनाव दूर करने के लिए- महिलाओं को फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम दो कप ग्रीन टी जरूर पीना चाहिए। ग्रीन टी पीने से थकान दूर होती है और दिमाग तरोताजा रहता है। पेट और फेफड़ों से जुड़े रोग भी शरीर से दूर रहते हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए- अखरोट के नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। महिलाओं को हर दिन पांच से छह अखरोट खाना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। अच्छी याददाश्त के लिए- महिलाओं को हल्दी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे याददाश्त को 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, इसके सेवन से पेट व महावारी से जुड़ी समस्याएं भी खत्म हो जाती है। ऐसा हल्दी में पाए जाने वाले कुरकुमिन के कारण होता है। यह मस्तिष्क को पोषण देने वाला सबसे शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट है।

My Health

खाने में शामिल करें जैतून का तेल- जैतून के तेल में असंतृप्त वसीय अम्ल मौजूद होते हैं। इसीलिए इसके नियमित सेवन से स्किन जवां बनी रहती है। साथ ही, यह बालों की हेल्थ के लिए भी टॉनिक का काम करता है। जैतून के तेल की नियमित रूप से मसाज करने बाल हेल्दी और चमकदार हो जाते हैं। हरी सब्जियां खाएं- हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन के, फोलिक एसिड, लौह, पोटैशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्व मिलते हैं। हरी सब्जियों में मौजूद विटामिन बी दिल से संबंधित बीमारियों को दूर रखता हैै। विटामिन ए त्वचा कोशिकाओं के बदलने में सहायक है। साथ ही, इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हमेशा जवान बनाए रखता है।

My health

दालचीनी भी खाएं- दालचीनी का नियमित सेवन स्त्रियों के लिए लाभप्रद रहता है। इसे खाने से ब्लडप्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहता है। शोध से पता चला है कि हर दिन अपने आहार में आधा चम्मच दालचीनी लेने से ब्लड शुगर 29 प्रतिशत तक नियंत्रित रहता है। शहद इंफेक्शन से बचाता है- शहद में एंटीबायोटिक और हीलिंग एंजाइम बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से बीमारियां जल्दी ठीक हो जाती हैं। इसके अलावाशहद में एंटीबैक्टिरियल तत्व भी पाए जाते हैं जो कि शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।

Good health

वर्तमान समय में चाहे कॉलेज हो या ऑफिस, लंच टाइम में युवाओं की भीड़ कैंटीन में ही दिखाई देती है। इसका कारण यही है कि अधिकतर युवा चटर-पटर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जब इन लोगों से इसका कारण पूछा जाता है तो यही जवाब मिलता है कि उन्हें खाना बनाने का समय नहीं मिलता या घर का खाना खा-खाकर बोर हो गए हैं। बहाना चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन ये खाना पेट को काफी भारी पड़ जाता है और लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर समझ लीजिए कि आपकी 48 घंटे तक छुट्टी हो गई। बारिश के मौसम में यह समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि खाना जल्दी खराब हो जाता है। यदि आप भी बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें खाने पर ये समस्या जल्दी ही खत्म हो जाती है। - अनार का रस पेट की समस्याओं के लिए सबसे बड़ी औषधि है। इसके अलावा, अनार के पेड़ की छाल भी पेट की कई बीमारियों को ठीक करने में मददगार होती है। - ब्राउन शुगर फूड प्वाइजनिंग के कारण आई कमजोरी दूर करने की एक रामबाण दवा है। फूड प्वाइजनिंग के कारण जब आप कमजोरी महसूस करें तो एक चम्मच ब्राउन शुगर खा लें...

Honey se laabh...

शहद को आयुर्वेद में कई बीमारियों मेंं रामबाण औषधि माना गया है। यह फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, सुक्रोज, माल्टोज, आदि शर्कराओं का मिश्रण है। इसमें 75 प्रतिशत शर्करा होती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, एल्बुमिन, वसा, एंजाइम अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, पराग, केसर, आयोडीन और लोहा, तांबा, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, क्लोरीन जैसे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी खनिज पाए जाते हैं। साथ ही, बहुमूल्य विटामिन - राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-12 और विटामिन सी, विटामिन एच भी मौजूद होते हैं। वैसे तो आपने शहद के बारे में काफी कुछ सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं शहद के कुछ ऐसे उपयोग के बारे में, जो शायद आपने कभी सोचा न हो। - यदि कहीं पार्टी में जाना हो और पिंपल निकल आए तो थोड़ा-सा शहद लेकर पिंपल पर लगाएं। आधे घंटे के लिए लगा रहने दें फिर छोड़ दें, पिंपल बैठ जाएगा। - यदि कफ की समस्या हो तो एक चम्मच शहद में नींबू का रस या थोड़ा-सा कोकोनट ऑयल  मिलाकर लेने से बहुत लाभ होता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शहद के कुछ और नुस्खों के बारे में... नोट - हम अब N...

Shahad

- तीन चम्मच शहद और दो चम्मच ऑलिव ऑयल नहाने के पानी में मिलाएं। ये आपकी स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज्ड कर देगा और आपकी स्किन ग्लौ करने लगेगी। - जब बहुत तनाव महसूस करें तो चाय में एक बूंद शहद डालकर पिएं। बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। - हैंगओवर हो जाए तो ब्रेकफास्ट में शहद लगे टोस्ट लें। चाय में भी शहद डालकर पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिसके कारण एल्कोहल का प्रभाव खत्म हो जाता है।

Gharelu nukse

यदि आप रोजाना रात को 2 से 4 बजे तक जागते रहते हैं, यानी नींद न आने की प्रॉब्लम हो तो एक चम्मच शहद में थोड़ा नमक मिलाकर सेवन करें। गहरी नींद आएगी। - यदि कोई जल जाए तो उस जले हुए स्थान पर शहद लगाएं। जले हुए का निशान नहीं रहेगा। - वजन कम करने के लिए भी शहद एक अचूक नुस्खा है। जहां भी आप शुगर यूज करते हैं। वहां शहद का उपयोग करें। बढ़ता वजन बहुत जल्दी नियंत्रण में आ जाएगा।

Kya app jante hai...

थलसेना दिवस   सन् 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के तुंरत बाद भारतीय थलसेना की स्थापना हुई थी। थलसेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सेना के वीर जवान अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने के जज्बे को अधिक पुख्ता करते हैं तथा अपने देशवासियों को यह एहसास कराते हैं कि हमारे रहते हुए आप तक कोई भी खतरा नहीं पहुंच सकता। सर्दी के मौसम में हाथ-पैरों की त्वचा क्यों फटती है?   सर्दी और गर्मी के मौसम में वातावरण में तापमान और नमी की मात्रा में जो बदलाव होता है उसका असर हमारे शरीर पर भी पड़ता है। विश्व का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री कहां है? विश्व का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री उत्तरी कैरोलिना के हिल्टन नामक पार्क में स्थित है। यह वृक्ष लगभग 90 फुट ऊंचा है तथा इसकी परिधि 14 फुट है। कम रोशनी में भी देख लेते हैं उल्लू उल्लू एक रात्रिचारी पक्षी है। वह अपनी आंख और गोल चेहरे के कारण बहुत प्रसिद्ध है। यह बहुत कम रोशनी में भी देख लेते हैं। इसलिए इन्हें रात्रि में शिकार करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय क्यों बड़ा दिखता है सूर्य ? ...