वर्तमान समय में चाहे कॉलेज हो या ऑफिस, लंच टाइम में युवाओं की भीड़ कैंटीन में ही दिखाई देती है। इसका कारण यही है कि अधिकतर युवा चटर-पटर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जब इन लोगों से इसका कारण पूछा जाता है तो यही जवाब मिलता है कि उन्हें खाना बनाने का समय नहीं मिलता या घर का खाना खा-खाकर बोर हो गए हैं। बहाना चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन ये खाना पेट को काफी भारी पड़ जाता है और लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो जाती है।
फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर समझ लीजिए कि आपकी 48 घंटे तक छुट्टी हो गई। बारिश के मौसम में यह समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि खाना जल्दी खराब हो जाता है। यदि आप भी बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें खाने पर ये समस्या जल्दी ही खत्म हो जाती है।
- अनार का रस पेट की समस्याओं के लिए सबसे बड़ी औषधि है। इसके अलावा, अनार के पेड़ की छाल भी पेट की कई बीमारियों को ठीक करने में मददगार होती है।
- ब्राउन शुगर फूड प्वाइजनिंग के कारण आई कमजोरी दूर करने की एक रामबाण दवा है। फूड प्वाइजनिंग के कारण जब आप कमजोरी महसूस करें तो एक चम्मच ब्राउन शुगर खा लें। इससे एनर्जी मिलेगी।
टिप्पणियाँ