सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च 15, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सामान्य ज्ञान कर्रेंट अफेयर्स

समाचार प्रभात दिनांक : 16-03-2018 समाचार प्रभात 0800 मुख्य समाचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे। किसानों की आय दोगुनी करने पर केन्द्रित वार्षिक कृषि उन्नति मेला आज से नई दिल्ली में। श्रीनगर के बाहरी इलाके बलहामा खुनमोह में मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकी ढेर। गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद। बारह वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में मृत्युदंड संबंधी विधेयक हरियाणा विधानसभा में पारित। अमरीका के फ्लोरिडा में पुल ढहने से छह से अधिक लोग मारे गए। और, बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पी.वी. सिन्धू और एच.एस. प्रणय के सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मैच आज। ---------------- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज इम्‍फाल के मणिपुर विश्‍वविद्यालय में 105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे। पांच दिन की विज्ञान कांग्रेस विश्‍वभर के वैज्ञानिकों का वार्षिक सम्‍मेलन है। इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस का  विषय है:- विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिए वंचितों तक पहुंचना। राज्य सरकार की इच्छा, मणिपुर विश्वविद्यालय की...