सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त 19, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1000 जमा करने के 21 साल बाद मिलेंगे 6 लाख रुपए

करनाल(चावला): बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत भ्रूण हत्या के चलते लिंगानुपात में आए भारी असंतुलन को संतुलित करने व लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, लड़कियों की आर्थिक व सामाजिक बेहतरी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि खाता योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के तहत 14 वर्ष तक नजदीकी डाक घर में लड़की के नाम प्रति मास 1000 रुपए जमा करवाने पर लड़की को 21 वर्ष के बाद लगभग 6 लाख रुपए की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के ओ.एस.डी. अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत पानीपत जिले से की थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बेटियों को सम्मान देते हुए सुकन्या समृद्धि खाता योजना का शुभारम्भ किया था। इस योजना के तहत बेटी के खाते में जमा राशि पर वर्ष 2014-15 के लिए 9.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। अपनी बेटी के इस खाते में कोई भी परिवार एक वर्ष में अधिक से अधिक 1 लाख 50 हजार रुपए जमा कर सकता है और बेटी की 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत पैसा निकालने का प्रावधान किया गया है। बेटी की 2...