योग व अष्टांग योग क्या है? इसके अंगों के क्या अर्थ हैं? इसकी क्या महत्ता है ? योग व अष्टांग योग गणित की संख्याओं को जोड़ने के लिए भी 'योग' शब्द का प्रयोग किया जाता है परन्तु आध्यात्मिक पृष्ठ भूमि में जब 'योग' शब्द का प्रयोग किया जाता है तब उसका अर्थ आत्मा को परमात्मा से जोड़ना होता है। महर्षि पंतजलि ने आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की क्रिया को आठ भागों में बांट दिया है। यही क्रिया अष्टांग योग के नाम से प्रसिद्ध है। आत्मा में बेहद बिखराव (विक्षेप) है जिसके कारण वह परमात्मा, जो आत्मा में भी व्याप्त है, की अनुभूति नहीं कर पाता। यूँ भी कहा जा सकता है कि अपने विक्षेपों (बिखराव) के समाप्त होने पर आत्मा स्वत: ही परमात्मा को पा लेता है। योग के आठों अंगों का ध्येय आत्मा के विक्षेपों को दूर करना ही है। परमात्मा को प्राप्त करने का अष्टांग योग से अन्य कोर्इ मार्ग नहीं। अष्टांग योग के पहले दो अंग-यम और नियम हमारे संसारिक व्यवहार में सिद्धान्तिक एकरूपता लाते हैं। अन्य छ: अंग आत्मा के अन्य विक्षेपों को दूर करते हैं। महर्षि पंतजलि द्वारा वर्णित योग के आठ अंगो के क्रम का भी अत्यन्त महत्त...
Dear Friends Agar aap apni Kisi bhi product ya Buisiness opportunity ya Income opportunity Ya Article ka Free classified advertise http://mlmfreeclassifiedads.blogspot.in/2014/06/blog-post.html?m=1me advertise karna chahte hai to ap apni advertise ko hindi ya english kisi bhi madhyam me deshpriya6.freeclassifiedads@blogger.com par email kare