सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त 17, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ये सुनकर पति उठकर जाने लगा

पत्नी: मेरी तो कोई संतान नही हैं इसलिए सोचती हूं कि अपनी सारी जायदाद किसी साधू को दान कर दूं. ये सुनकर पति उठकर जाने लगा. पत्नी: तुम कहां जा रहे हो? पति (गंभीरता से): साधू बनने.  Sent from Samsung Mobile

Re: जीवन का प्रेरणादायक प्रसंग

> छत्रपति शिवाजी के जीवन का प्रेरणादायक प्रसंग १: : > शिवाजी के समक्ष एक बार उनके सैनिक किसी गाँव के मुखिया को पकड़ कर ले लाये . मुखिया बड़ी-घनी मूछों वाला बड़ा ही रसूखदार व्यक्ति था, पर आज उसपर एक विधवा की इज्जत लूटने का आरोप साबित हो चुका था. उस समय शिवाजी मात्र १४ वर्ष के थे, पर वह बड़े ही बहादुर, निडर और न्याय प्रिय थे और विशेषकर महिलाओं के प्रति उनके मन में असीम सम्मान था. > उन्होंने तत्काल अपना निर्णय सुना दिया , " इसके दोनों हाथ , और पैर काट दो , ऐसे जघन्य अपराध के लिए इससे कम कोई सजा नहीं हो सकती ." > शिवाजी जीवन पर्यन्त साहसिक कार्य करते रहे और गरीब, बेसहारा लोगों को हमेशा प्रेम और सम्मान देते रहे.

Re: जहाँ प्रेम है वहां धन और सफलता की कमी नहीं होती ।

> > तीन साधू : > एक औरत अपने घर से निकली , उसने घर के सामने सफ़ेद लम्बी दाढ़ी में तीन साधू-महात्माओं को बैठे देखा . वह उन्हें पहचान नही पायी . > > उसने कहा , " मैं आप लोगों को नहीं पहचानती , बताइए क्या काम है ?" > > " हमें भोजन करना है .", साधुओं ने बोला . > > " ठीक है ! कृपया मेरे घर में पधारिये और भोजन ग्रहण कीजिये ." > > " क्या तुम्हारा पति घर में है ?" , एक साधू ने प्रश्न किया . > > "नहीं, वह कुछ देर के लिए बाहर गए हैं ." औरत ने उत्तर दिया . > > " तब हम अन्दर नहीं आ सकते ", तीनो एक साथ बोले . > > थोड़ी देर में पति घर वापस आ गया , उसे साधुओं के बारे में पता चला तो उसने तुरंत अपनी पत्नी से उन्हें पुन: आमंत्रित करने के लिए कहा।औरत ने ऐसा ही किया , वह साधुओं के समक्ष गयी और बोली," जी, अब मेरे पति वापस आ गए हैं , कृपया आप लोग घर में प्रवेश करिए !" > > " हम किसी घर में एक साथ प्रवेश नहीं करते ." साधुओं ने स्त्री क...

Re: आप एक घंटे में कितना कमा लेते हैं ?

> > एक व्यक्ति आफिस में देर रात तक काम करने के बाद थका-हारा घर पहुंचा . दरवाजा खोलते ही उसने देखा कि उसका छोटा सा बेटा सोने की बजाय उसका इंतज़ार कर रहा है . अन्दर घुसते ही बेटे ने पूछा —" पापा , क्या मैं आपसे एक प्रश्न पूछ सकता हूँ ?" " हाँ -हाँ पूछो , क्या पूछना है ?" पिता ने कहा . बेटा – " पापा , आप एक घंटे में कितना कमा लेते हैं ?" " इससे तुम्हारा क्या लेना देना …तुम ऐसे बेकार के सवाल क्यों कर रहे हो?" पिता ने झुंझलाते हुए उत्तर दिया .बेटा – " मैं बस यूँ ही जाननाचाहता हूँ . प्लीज बताइए कि आप एक घंटे में कितना कमाते हैं ?" पिता ने गुस्से से उसकी तरफ देखते हुए कहा , नहीं बताऊंगा , तुम जाकर सो जाओ "यह सुन बेटा दुखी हो गया …और वह अपने कमरे में चला गया . व्यक्ति अभी भी गुस्से में था और सोच रहा था कि आखिर उसके बेटे ने ऐसा क्यों पूछा ……पर एक -आधघंटा बीतने के बाद वह थोडा शांत हुआ ,फिर वह उठ कर बेटे के कमरे में गया और बोला , " क्या तुम सो रहे हो ?", "नहीं " जवाब आया . " मैं सोच रहा था कि शायद मैंने बेका...

story...

एक समय की बात : एक समय की बात है। मालवा में अकाल पड़ गया। वहां के राजा सोचने लगे, क्या किया जाए? नदियां सूख रही हैं। कहीं भी पानी नहीं। क्यों न कुएं खुदवाए जाएं, तभी प्रजा का पालन हो सकेगा। कुएं खोदते-खोदते महीनों बीत गए। पानी नहीं निकलना था, सो नहीं निकला। राज्य के पंडितों-जानकारों को बुलाया गया। कोई हल नहीं निकला। एक चालाक प‍ंडित ने कुछ सोचकर कहा- 'ये सब जलदेवी का प्रकोप है। वे तभी मानेंगी ‍जब किसी की बलि दी जाए। जमीन में जैसे ही किसी के खून की बूंद गिरेगी वो पानी से भर जाएगा। शर्त यह है कि वह 11 वर्ष का हो, उसके घुंघराले बाल हों और जिसके एक हाथ में छ: अंगुलियां हों।' इतना कहकर एक शैतानी मुस्कान से उसका चेहरा खिल उठा। वास्तव में गांव में ऐसा एक ही लड़का था- सुमेर। सुमेर की मां सौतेली थी। पिता भी गुजर गए थे। पंडित के दिमाग में सुमेर को ठिकाने लगाने की योजना चल रही थी, क्योंकि पंडित सुमेर की सौतेली मां को पसंद करता था। वह स्त्री भी पैसे की लालची थी। पंडित और पैसे के चक्कर में वह स्त्री अपनी ममता भुला बैठी। उसने दो हजार मोहरें लेकर सुमेर को बलि के लिए दे दिया। सु...

Re: Ayodhay kand

> > द्वितीय सोपान-मंगलाचरण > श्लोक : > * यस्यांके च विभाति भूधरसुता देवापगा मस्तके > भाले बालविधुर्गले च गरलं यस्योरसि व्यालराट्। > सोऽयं भूतिविभूषणः सुरवरः सर्वाधिपः सर्वदा > शर्वः सर्वगतः शिवः शशिनिभः श्री शंकरः पातु माम्‌॥1॥ > भावार्थ:-जिनकी गोद में हिमाचलसुता पार्वतीजी, मस्तक पर गंगाजी, ललाट पर द्वितीया का चन्द्रमा, कंठ में हलाहल विष और वक्षःस्थल पर सर्पराज शेषजी सुशोभित हैं, वे भस्म से विभूषित, देवताओं में श्रेष्ठ, सर्वेश्वर, संहारकर्ता (या भक्तों के पापनाशक), सर्वव्यापक, कल्याण रूप, चन्द्रमा के समान शुभ्रवर्ण श्री शंकरजी सदा मेरी रक्षा करें॥1॥ > * प्रसन्नतां या न गताभिषेकतस्तथा न मम्ले वनवासदुःखतः। > मुखाम्बुजश्री रघुनन्दनस्य मे सदास्तु सा मंजुलमंगलप्रदा॥2॥ > भावार्थ:-रघुकुल को आनंद देने वाले श्री रामचन्द्रजी के मुखारविंद की जो शोभा राज्याभिषेक से (राज्याभिषेक की बात सुनकर) न तो प्रसन्नता को प्राप्त हुई और न वनवास के दुःख से मलिन ही हुई, वह (मुखकमल की छबि) मेरे लिए सदा सुंदर मंगलों की देने वाली हो॥2॥ > * नीलाम्बुजश्य...

MAA KA YAAR....

एक धनी व्यक्ति की माँ अक्सर बीमार रहती थी। माँ रोज बेटे-बहू को कहती थी कि बेटा, मुझे डॉक्टर के पास ले चल। बेटा भी रोज पत्नी को कह देता, माँ को ले जाना, मैं तो फैक्टरी के काम में व्यस्त रहता हूँ। क्या तुम माँ का चेकअप नहीं करा सकती हो? पत्...नी भी लापरवाही से उत्तर दे देती, पिछले साल गई तो थी, डॉक्टर ने कोई ऑपरेशन का कहा है। जब तकलीफ होगी ले जाना और वह अपने काम में लग जाती। बेटा भी ब्रीफकेस उठाकर चलता हुआ बोल जाता कि माँ तुम भी थोड़ी सहनशक्ति रखा करो। फैक्टरी की पार्किंग में उस व्यक्ति को हमेशा एक निर्धन लड़का मिलता था। वह पार्किंग के पास ही बूट पॉलिश करता रहता। और जब कभी बूट पॉलिश का काम नहीं होता, तब वह वहाँ रखी गाड़ियों को कपड़े से साफ करता। गाड़ी वाले उसे जो भी 2-4 रुपए देते उसे ले लेता। धनी व्यक्ति और अन्य दूसरे लोग भी रोज मिलने से उसे पहचानने लग गए थे। लड़का भी जिस साहब से 5 रुपए मिलते उस साहब को लंबा सलाम ठोकता था। एक दिन की बात है धनी व्यक्ति शाम को मीटिंग लेकर अपने कैबिन में आकर बैठा। उसको एक जरूरी फोन पर जानकारी मिली, जो उसके घर से था। घर का नंबर मिलाया तो नौकर ने कहा'साहब...