एक नौजवान आदमी एक किसान की बेटी से
शादी की इच्छा लेकर किसान के पास गया. किसान ने
उसकी ओर देखा और कहा, " युवक, खेत में जाओ. मैं
एक-एक करके तीन बैल छोड़ने वाला हूँ. अगर तुम
तीनों बैलों में से किसी भी एक की पूँछ पकड़ लो तो मैं
अपनी बेटी की शादी तुमसे कर दूंगा."
नौजवान खेत में बैल की पूँछ पकड़ने की मुद्रा लेकर
खडा हो गया. किसान ने खेत में स्थित घर
का दरवाजा खोला और एक बहुत ही बड़ा और
खतरनाक बैल उसमे से निकला. नौजवान ने ऐसा बैल
पहले कभी नहीं देखा था. उससे डर कर नौजवान ने
निर्णय लिया कि वह अगले बैल का इंतज़ार करेगा और वह
एक तरफ हो गया जिससे बैल उसके पास से होकर निकल
गया.
दरवाजा फिर खुला. आश्चर्यजनक रूप से इस बार पहले
से भी बड़ा बैल निकला. नौजवान ने सोचा कि इससे
तो पहला वाला बैल ठीक था. फिर उसने एक ओर होकर
बैल को निकल जाने दिया.
दरवाजा तीसरी बार खुला. नौजवान के चेहरे पर
मुस्कान आ गई. इस बार एक छोटा और मरियल बैल
निकला. जैसे ही बैल नौजवान के पास आने लगा,
नौजवान ने उसकी पूँछ पकड़ने के लिए
मुद्रा बना ली ताकि उसकी पूँछ सही समय पर पकड़ ले.
पर उस बैल की पूँछ थी ही नहीं.........
Dear Friends Agar aap apni Kisi bhi product ya Buisiness opportunity ya Income opportunity Ya Article ka Free classified advertise http://mlmfreeclassifiedads.blogspot.in/2014/06/blog-post.html?m=1me advertise karna chahte hai to ap apni advertise ko hindi ya english kisi bhi madhyam me deshpriya6.freeclassifiedads@blogger.com par email kare