सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामान्य ज्ञान कर्रेंट अफेयर्स

समाचार प्रभात

दिनांक : 16-03-2018

समाचार प्रभात

0800

मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे।

किसानों की आय दोगुनी करने पर केन्द्रित वार्षिक कृषि उन्नति मेला आज से नई दिल्ली में।

श्रीनगर के बाहरी इलाके बलहामा खुनमोह में मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकी ढेर। गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद।

बारह वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में मृत्युदंड संबंधी विधेयक हरियाणा विधानसभा में पारित।

अमरीका के फ्लोरिडा में पुल ढहने से छह से अधिक लोग मारे गए।

और, बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पी.वी. सिन्धू और एच.एस. प्रणय के सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मैच आज।

----------------

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज इम्‍फाल के मणिपुर विश्‍वविद्यालय में 105वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे। पांच दिन की विज्ञान कांग्रेस विश्‍वभर के वैज्ञानिकों का वार्षिक सम्‍मेलन है। इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस का  विषय है:- विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिए वंचितों तक पहुंचना। राज्य सरकार की इच्छा, मणिपुर विश्वविद्यालय की तैयारियों और केन्द्र सरकार की लुक ईस्ट पॉलिसी के मद्देनज़र बड़ी जल्दी में यहां विज्ञान कांग्रेस आयोजित करने का फैसला किया गया।  

श्री मोदी राष्‍ट्रीय खेल विश्‍वविद्यालय, एक हजार आंगनवाड़ी केन्‍द्रों, अध्‍यापकों, डॉक्‍टरों और नर्सों के लिए 19 आवासीय परिसरों तथा अन्‍य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री लुवांगपोकपा मल्‍टी स्‍पोर्ट्स काम्‍पलेक्‍स, रानी गैदिनलियू पार्क और अन्‍य विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ  करेंगे।

--------------

तीन दिन का वार्षिक कृषि उन्‍नति मेला आज से नई दिल्‍ली के पूसा परिसर में शुरू हो रहा है। इस बार का मेला 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर केन्द्रित होगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मेले का उद्देश्‍य किसानों को कृषि क्षेत्र में विकसित नवीनतम तकनीक के बारे में जागरूक करना है।

तीन दिन के इस मेले में लाखों किसान और कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल मेले में किसानों को सम्‍बोधित करेंगे। श्री मोदी जैविक खेती पोर्टल का उद्घाटन करेंगे और पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय कृषि विज्ञान पुरस्‍कार और सर्वोत्‍तम प्रदर्शन करने वाले राज्‍यों को कृषिकर्मण पुरस्‍कार प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री 25 कृषि विज्ञान केन्‍द्रों की आधारशिला भी रखेंगे। मेले में 600 से अधिक स्‍टॉल में कृषि और सहयोगी नवीनतम प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जाएगा। जैविक खेती, एकीकृत खेती, प्राकृतिक खेती, सूक्ष्‍म सिंचाई, अपशिष्‍ट जल उपयोग, बागबानी, पशु पालन आदि विषयों पर प्रस्‍तुति भी दी जाएगी। अनुपम मिश्र, आकाशवाणी समाचार, दिल्‍ली।

--------------

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में रात भर चली कार्रवाई के दौरान बलहामा खुनमोह इलाके में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री एस पी वैद्य ने आकाशवाणी को बताया कि मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान भी घायल हुआ।

क्‍वार्डन किया गया सिक्‍योरिटी फोर्सेज, आर्मी, पुलिस, सीआरपीएफ ने और एक्‍सचेंज ऑफ फायर के बाद मॉर्निंग में ऑपरेशन कन्‍क्लूड हो गया। दो आतंकवादी हैं, जिनकी बॉडीज मिली हैं और इसके अलावा कश्‍मीर वैली में चार जगहों के चार लड़के पकड़े गए हैं, जिनके पास हथियार थे और उनको पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनकी पूछताछ हो रही है।

-------------

हरियाणा विधानसभा ने 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्‍कर्म या सामूहिक दुष्‍कर्म के लिए मृत्‍युदंड या 14 वर्ष के कठोर कारावास के प्रावधान संबंधी विधेयक पारित कर दिया है।

हरियाणा में बढ़ रही दुष्‍कर्म और सामूहिक दुष्‍कर्म की घिनौनी घटनाओं के बीच ऐसे अपराधियों को कठोर दण्‍ड देने के लिए कानून में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस विधेयक को इंडियन नेशनल लोकदल, निर्दलीय उम्‍मीदवारों और शिरोमणि अकाली दल के इकलौते उम्‍मीदवार ने पूरा समर्थन दिया, तो कांग्रेस के कई विधायकों द्वारा नए कानून के कई प्रावधानों में बदलाव की मांग की गई। महिलाओं ने इस विधेयक का स्‍वागत किया है। हालांकि कांग्रेस विधायक दल की नेता ने विधेयक का समर्थन किया, पर उन्‍होंने 12 वर्ष की आयु सीमा को हटाने की मांग की। अश्‍वि‍नी कुमार शर्मा, आकाशवाणी समाचार, चंडीगढ़।

---------------

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र उप-राज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

------------

अमरीका की फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित पुल ढहने से छह से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए करीब 950 टन वज़न के पुल के मलबे में करीब 8 वाहन दब गए। यूनिवर्सिटी को स्वीटवॉटर शहर से जोड़ने के लिए 53 मीटर लंबा यह पुल  शनिवार को आठ लेन वाले राजमार्ग पर छह घंटे में खड़ा कर दिया गया था।

------------------

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मॉरिशस और मेडागास्कर की पांच दिन की अत्यंत सफल यात्रा के बाद कल रात स्वदेश लौट आए। पोर्ट लुई में वे मॉरिशस के स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

मेडागास्कर में श्री कोविंद की मौजूदगी में रक्षा और वायु सेवाओं के क्षेत्र में समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए।

-------------

हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात से मौसम खुशगवार हो गया है। हमारे संवाददाता ने मौसम विभाग के हवाले से ख़बर दी है कि आज भी कुछ इलाकों में हिमपात और बारिश होने का अनुमान है।

राजधानी शिमला और राज्‍यों के अनेक अन्‍य भागों में बीती रात आंधी तूफान आया। जनजातीय क्षेत्रों के अत्‍यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा हिमपात हुआ है, जबकि मध्‍य व निचले पर्वतीय इलाकों में वर्षा हुई है। मौसम में अचानक आए इस परिवर्तन से तापमान में आठ से दस डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रे पर ताज़ा हिमपात से सीमा सड़क संगठन का बर्फ हटाने का कार्य प्रभावित हुआ है। शिशु शर्मा शांतल, आकाशवाणी समाचार, शिमला।

------------

बर्मिंघम में, ऑल इंग्लैंड बै़डमिंटन चैम्पियनशिप के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में आज पीवी सिन्धु का सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा।

पुरूष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में एच.एस. प्रणय का सामना आज शाम को चीन के यूजियांग हुआँग के साथ होगा।

------------

निदाहास ट्वंटी-ट्वंटी त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला में आज कोलंबो में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

विजेता टीम का सामना फाइनल में रविवार को भारत से होगा।

--------------

समाचार पत्रों की सुर्खियों से

धन्यवाद, लवलीन। आज अखबारों ने अपने-अपने हिसाब से अलग-अलग खबरों को अहमियत दी है। रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति ने सरकारी नौकरियों के लिये की सिफारिश, पांच साल की सैन्य सेवा अनिवार्य हो, को राष्ट्रीय सहारा ने पहली खबर बनाया है।

निजी क्षेत्र में भी टैक्स फ्री होगी बीस लाख तक की ग्रेच्युटी को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से देते हुए लिखा है कि लोकसभा ने पारित किया पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी संशोधन विधेयक-2018 ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने को अमर उजाला सहित लगभग सभी अखबारों ने सचित्र दिया है। पत्र लिखता है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी कर सकते हैं सुलह।

राजनयिक वापस बुलाने पर भारत और पाकिस्तान में तनातनी बढ़ने को अमर उजाला ने पहली खबर बनाते हुए लिखा है कि पाकिस्तान का नया पैंतरा, उच्चायुक्त को सलाह-मशविरे के लिये वापस बुलाया, लेकिन भारत ने नहीं दी तवज्जो। कहा--यह रुटीन प्रक्रिया।

एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु का यह बयान कि बैंक घोटाले पर संसद में हो चर्चा, जनसत्ता में है। पत्र ने बॉक्स में लिखा है--पी.एन.बी. में नौ करोड़ का नया साख पत्र घोटाला सामने आया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह कहना कि कभी-कभी पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं, को हिंदुस्तान सहित लगभग सभी अखबारों ने दिया है।

सी.बी.एस.ई. के बारहवीं कक्षा के एकाउंटेंसी का पेपर लीक होने की शिकायतें मिलने के बाद दिल्ली सरकार द्वारा जांच कराए जाने के फैसले को नवभारत टाइम्स ने बॉक्स में दिया है। उधर हिंदुस्तान ने सी.बी.एस.ई. के पेपर लीक नहीं होने के बयान को दिया है।

हिंदुस्तान की खबर है कि देशभर में चार साल का हो सकता है स्नातक पाठ्यक्रम। पत्र ने लिखा है कि नई शिक्षा नीति तैयार करने वाली आठ सदस्यीय समिति 31 मार्च तक अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दे सकती है।

अमर उजाला की खबर है कि दुनियाभर में 93 प्रतिशत बोतल बंद पानी में प्लास्टिक के कण पाये गये हैं। पत्र लिखता है कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर अमरीका की स्टेट यूनिवर्सिटी की एक शोध रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।

----------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारे जीवन में यह जानकारी रखना बहुत जरूरी है

परिचय- हमारा भारत देश आज हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं से संपन्न हो चुका है। आज हम विश्व में काफी ऊपर गिने जाते हैं। भारत ने अपने यहां राकेट से लेकर कंप्यूटर तक बनाने में महारत हासिल की है लेकिन एक चीज जो सदियों पहले भी थी और आज भी है, वंश को चलाने के लिए पुत्र की जरूरत। आज भी बहुत से लोगों का मानना यही है कि अगर हमारा पुत्र नहीं होगा तो हमारे वंश का नाम मिट जाएगा। इसी चाह में लोग अपने घर में कई बच्चे पैदा कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना यह है कि 3 बच्चों के बाद मां की कोख बदल जाती है यानि की उनके घर में अगर 3 लड़कियां होती है तो वह चौथे बच्चे की प्रतीक्षा करते हैं की वह तो लड़का ही होगा। लेकिन यहां पर भी अगर लड़की हो जाती है तो वह बिल्कुल परेशान हो जाते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ लोग ऐसे भी है जो लड़की को माता लक्ष्मी का रूप मानते हैं और चाहते हैं कि उनके घर में एक लड़की जरूर हो। यहां पर कुछ उपाय बताए जा रहे हैं जिनको अपनाकर जिनको लड़के की चाह है वह लडका प्राप्त कर सकते हैं और जिनको लडकी की चाह है वह लडकी प्राप्त कर सकते हैं- सबसे पहली बात अगर पुत्र प्राप्त करना है तो इसके लिए पुरु...

घरेलू नुस्खे

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए चंद आयुर्वेदिक नुस्खे....! काम आज दाम्पत्य जीवन की औपचारिकता भर रह गया है, इन्ही कारणों से यौन संबंधों को लेकर असंतुष्ट युगलों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है, ऐसी स्थिति में आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक औषधियां मददगार हो सकती है.... असगंध, विधारा, शतावर, सफ़ेद मूसली, तालमखाना के बीज, कौंच बीज प्रत्येक 50-50 ग्राम की मात्रा में लेकर दरदरा कर कपडे से छान लें तथा 350 ग्राम मिश्री मिला लें, इस नुस्खे को 5-10 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम ठन्डे दूध से लें, लगातार एक माह तक लेने से यौन सामर्थ्य में वृद्धि अवश्य होगी। -दालचीनी, अकरकरा, मुनक्का और श्वेतगुंजा को एक साथ पीसकर इन्द्रिय पर लेप करें तथा सम्भोग के समय कपडे से पोछ डालें, यह योग इन्द्रियों में रक्त के संचरण को बढाता है। शुद्ध शिलाजीत 500 मिलीग्राम की मात्रा में ठन्डे दूध में घोलकर सुबह शाम पीने से भी लाभ मिलता है। -शीघ्रपतन की शिकायत हो तो धाय के फूल, मुलेठी, नागकेशर, बबूलफली इनको बराबर मात्रा में लेकर, इसमें आधी मात्रा में मिश्री मिलाकर, इस योग को 5-5 ग्राम की मात्रा में सेवन लगातार एक माह तक कर...

GOOD STORY

किसी गांव में एक गरीब ब्राहमण रहता था| वह लोगों  के घरों में पूजा पाठ कर के अपनी i.  yy चलाता था| एक दिन एक राजा ने इस ब्राहमण को पूजा के लिए बुलवाया| ब्राहमण ख़ुशी ख़ुशी राजा के यहाँ चला गया | पूजा पाठ करके जब ब्राहमण अपने घर को आने लगा तो राजा ने ब्राहमण से पूछा इश्वर कहाँ रहता है, किधर देखता है और क्या करता है? ब्राहमण कुछ सोचने लग गया और फिर राजा से कहा, महाराज मुझे कुछ समय चाहिए इस सवाल का उत्तर देने के लिए| राजा ने कहा ठीक है, एक महीने का समय दिया| एक महीने बाद आकर इस सवाल का उत्तर दे जाना | ब्राहमण इसका उत्तर सोचता रहा और घर की ओर चलता रहा परन्तु उसके कुछ समझ नहीं आरहा था| समय बीतने के साथ साथ ब्राहमण की चिंता भी बढ़ने लगी और ब्राहमण उदास रहने लगा| .ब्रह्मण का एक बेटा था जो काफी होशियार था उसने अपने पिता से उदासी का कारण पूछा | ब्राहमण ने बेटे को बताया कि राजा ने उस से एक सवाल का जवाब माँगा है कि इश्वर कहाँ रहता है;किधर देखता है,ओर क्या करता है ? मुझे कुछ सूझ नहीं रहा है| बेटे ने कहा पिताजी आप मुझे राजा के पास ले चलना उनके सवालों का जवाब मै दूंगा| ठीक एक महीने बाद ब्राह...