तनाव दूर करने के लिए-
महिलाओं को फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम दो कप ग्रीन टी जरूर पीना चाहिए। ग्रीन टी पीने से थकान दूर होती है और दिमाग तरोताजा रहता है। पेट और फेफड़ों से जुड़े रोग भी शरीर से दूर रहते हैं।
दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए-
अखरोट के नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। महिलाओं को हर दिन पांच से छह अखरोट खाना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।
अच्छी याददाश्त के लिए-
महिलाओं को हल्दी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे याददाश्त को 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, इसके सेवन से पेट व महावारी से जुड़ी समस्याएं भी खत्म हो जाती है। ऐसा हल्दी में पाए जाने वाले कुरकुमिन के कारण होता है। यह मस्तिष्क को पोषण देने वाला सबसे शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट है।
टिप्पणियाँ