खाने में शामिल करें जैतून का तेल-
जैतून के तेल में असंतृप्त वसीय अम्ल मौजूद होते हैं। इसीलिए इसके नियमित सेवन से स्किन जवां बनी रहती है। साथ ही, यह बालों की हेल्थ के लिए भी टॉनिक का काम करता है। जैतून के तेल की नियमित रूप से मसाज करने बाल हेल्दी और चमकदार हो जाते हैं।
हरी सब्जियां खाएं-
हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन के, फोलिक एसिड, लौह, पोटैशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्व मिलते हैं। हरी सब्जियों में मौजूद विटामिन बी दिल से संबंधित बीमारियों को दूर रखता हैै। विटामिन ए त्वचा कोशिकाओं के बदलने में सहायक है। साथ ही, इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हमेशा जवान बनाए रखता है।
टिप्पणियाँ