सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ANDHVISVASH.....????


कहते हैं प्रेमी अपनी प्रेमिका का प्‍यार पाने के लिए कुछ भी कर गुजरता है. चांद-तारे तोड़ लाने की बात तो न जाने कितनी सच होती होगी, लेकिन बागपत में तीन प्रेमियों ने जो कुछ किया उसने उन्‍हें सलाखों के पीछे जरूर पहुंचा दिया है.
दरअसल हुआ ये कि बागपत के तीन छात्रों ने लड़कियों का प्‍यार पाने के लिए तांत्रिक के कहने पर कब्रों को खोद डाला. तीनों छात्र ग्रेजुएशन कर रहे हैं और अंधविश्‍वास में घिरकर इन्‍होंने ऐसा कदम उठाया. तांत्रिक ने उनसे मुर्दे की हड़्डी लाकर उसका ताबीज बनाने की बात कही थी, जिससे वे किसी भी लड़की को पा सकते हैं. गांव के एक शख्‍स की मदद से इन तीन दोस्‍तों ने कब्र खोद डाली, सूचना मिलते ही गांव के कब्रिस्‍तान में भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई है. कब्र खोदने वाले व्‍यक्ति और दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तांत्रिक और एक छात्र फरार हैं.

प्रेमिका का प्‍यार पाने के लिए आशिक हाथ की नसें काट लेते हैं, प्‍यार पाने के लिए जान देने और लेने वाले प्रेमियों के बारे में भी आपने सुना होगा. लेकिन किसी लड़की का प्‍यार पाने के लिए मुर्दे का सहारा लेने का यह संभवत: पहला मामला होगा. दरअसल बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में उस वक्‍त माहौल गरमा गया, जब गांव के कब्रिस्‍तन में कब्रों के खोदे जाने की खबर फैली. खबर फैलते ही लोग कब्रिस्‍तान की ओर दौड़ पड़े और इससे पहले की माहौल खराब होता, कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और इस बीच किसी ने गांव के तीन लड़कों पर शक जताया, जिनमें अर्जुन, सोनू और अनुज शामिल थे. ये तीनों कब्रिस्‍तान के बाहर देखे गए थे. इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए पहले तो खोदी गई कब्रों को बंद करवाया और फिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अनुज और सोनू के साथ मजदूर कर्मपाल को भी गिरफ्तार कर लिया. कर्मपाल को तीनों छात्र 20 रुपये का बीड़ी का बंडल दिलाने के बहाने लेकर आए थे.

गिरफ्तार छात्रों ने बताया कि उन्‍होंने लड़की से दोस्‍ती करने के लिए ये काम किया, क्‍योंकि उनसे कोई लड़की दोस्‍ती नहीं कर रही थी. इस बीच वे एक तांत्रिक से मिले, जिसने उन्‍हें मुर्दे की हड्डी लाने के लिए कहा, जिससे वो उनके लिए ताबीज बनाता. तांत्रिक ने उनसे वादा किया था कि इस ता‍बीज को धारण करने के बाद लड़की उनसे दोस्‍ती करने के लिए मजबूर हो जाएगी. एक छात्र अर्जुन और तांत्रिक अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि उन्‍हें जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारे जीवन में यह जानकारी रखना बहुत जरूरी है

परिचय- हमारा भारत देश आज हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं से संपन्न हो चुका है। आज हम विश्व में काफी ऊपर गिने जाते हैं। भारत ने अपने यहां राकेट से लेकर कंप्यूटर तक बनाने में महारत हासिल की है लेकिन एक चीज जो सदियों पहले भी थी और आज भी है, वंश को चलाने के लिए पुत्र की जरूरत। आज भी बहुत से लोगों का मानना यही है कि अगर हमारा पुत्र नहीं होगा तो हमारे वंश का नाम मिट जाएगा। इसी चाह में लोग अपने घर में कई बच्चे पैदा कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना यह है कि 3 बच्चों के बाद मां की कोख बदल जाती है यानि की उनके घर में अगर 3 लड़कियां होती है तो वह चौथे बच्चे की प्रतीक्षा करते हैं की वह तो लड़का ही होगा। लेकिन यहां पर भी अगर लड़की हो जाती है तो वह बिल्कुल परेशान हो जाते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ लोग ऐसे भी है जो लड़की को माता लक्ष्मी का रूप मानते हैं और चाहते हैं कि उनके घर में एक लड़की जरूर हो। यहां पर कुछ उपाय बताए जा रहे हैं जिनको अपनाकर जिनको लड़के की चाह है वह लडका प्राप्त कर सकते हैं और जिनको लडकी की चाह है वह लडकी प्राप्त कर सकते हैं- सबसे पहली बात अगर पुत्र प्राप्त करना है तो इसके लिए पुरु...

घरेलू नुस्खे

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए चंद आयुर्वेदिक नुस्खे....! काम आज दाम्पत्य जीवन की औपचारिकता भर रह गया है, इन्ही कारणों से यौन संबंधों को लेकर असंतुष्ट युगलों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है, ऐसी स्थिति में आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक औषधियां मददगार हो सकती है.... असगंध, विधारा, शतावर, सफ़ेद मूसली, तालमखाना के बीज, कौंच बीज प्रत्येक 50-50 ग्राम की मात्रा में लेकर दरदरा कर कपडे से छान लें तथा 350 ग्राम मिश्री मिला लें, इस नुस्खे को 5-10 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम ठन्डे दूध से लें, लगातार एक माह तक लेने से यौन सामर्थ्य में वृद्धि अवश्य होगी। -दालचीनी, अकरकरा, मुनक्का और श्वेतगुंजा को एक साथ पीसकर इन्द्रिय पर लेप करें तथा सम्भोग के समय कपडे से पोछ डालें, यह योग इन्द्रियों में रक्त के संचरण को बढाता है। शुद्ध शिलाजीत 500 मिलीग्राम की मात्रा में ठन्डे दूध में घोलकर सुबह शाम पीने से भी लाभ मिलता है। -शीघ्रपतन की शिकायत हो तो धाय के फूल, मुलेठी, नागकेशर, बबूलफली इनको बराबर मात्रा में लेकर, इसमें आधी मात्रा में मिश्री मिलाकर, इस योग को 5-5 ग्राम की मात्रा में सेवन लगातार एक माह तक कर...

GOOD STORY

किसी गांव में एक गरीब ब्राहमण रहता था| वह लोगों  के घरों में पूजा पाठ कर के अपनी i.  yy चलाता था| एक दिन एक राजा ने इस ब्राहमण को पूजा के लिए बुलवाया| ब्राहमण ख़ुशी ख़ुशी राजा के यहाँ चला गया | पूजा पाठ करके जब ब्राहमण अपने घर को आने लगा तो राजा ने ब्राहमण से पूछा इश्वर कहाँ रहता है, किधर देखता है और क्या करता है? ब्राहमण कुछ सोचने लग गया और फिर राजा से कहा, महाराज मुझे कुछ समय चाहिए इस सवाल का उत्तर देने के लिए| राजा ने कहा ठीक है, एक महीने का समय दिया| एक महीने बाद आकर इस सवाल का उत्तर दे जाना | ब्राहमण इसका उत्तर सोचता रहा और घर की ओर चलता रहा परन्तु उसके कुछ समझ नहीं आरहा था| समय बीतने के साथ साथ ब्राहमण की चिंता भी बढ़ने लगी और ब्राहमण उदास रहने लगा| .ब्रह्मण का एक बेटा था जो काफी होशियार था उसने अपने पिता से उदासी का कारण पूछा | ब्राहमण ने बेटे को बताया कि राजा ने उस से एक सवाल का जवाब माँगा है कि इश्वर कहाँ रहता है;किधर देखता है,ओर क्या करता है ? मुझे कुछ सूझ नहीं रहा है| बेटे ने कहा पिताजी आप मुझे राजा के पास ले चलना उनके सवालों का जवाब मै दूंगा| ठीक एक महीने बाद ब्राह...