सरकार ने माई -जी ओ वी नाम से आधिकारिक पोर्टल शुरू किया है जिससे नागरिकों को सुराज्य में योगदान का अधिकार मिलेगा।
इस पोर्टल का पता mygov.nic.in है।
पोर्टल शुरू करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोगों की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता असंभव है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता इस पहल का स्वागत करेगी।
उन्होंने इस पोर्टल को सशक्त बनाने और इसे सुधारने के लिए प्रयास और सुझाव आमंत्रित किए हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पोर्टल के माध्यम से सभी देश को आगे ले जाने तथा गरीब से गरीब नागरिक की अपेक्षाएं पूरी करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।
श्री मोदी ने कहा कि उन्हें लोगों के सुझाव और विचारों की प्रतिक्षा रहेगी।
टिप्पणियाँ