मुख्य समाचार :-
* प्रधानमंत्री ने सुराज्य में योगदान के लिए लोगों के विचार और सुझाव आमंत्रित किए। नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल माई जी ओ वी की शुरूआत।
* कश्मीर घाटी में दो आतंकवादी हमलों में पुलिस के 2 जवान शहीद। चार घायल।
पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम भारतीय चैकियों को निशाना बनाया।
* करगिल विजय की आज 15वीं वर्षगांठ।
* इस्राइल और हमास ने गज़ा में राहत अभियान के लिए 12 घंटे का युद्धविराम शुरू किया।
* काठमांडू में भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक जारी।
* ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाज़ भारोत्तोलक और जूडो खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।
टिप्पणियाँ