सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Knowledge


चिंतन का महत्त्व
गतांक से आगे

पाप क्राईम को ही नहीं कहते। पाप उन्हें भी कहते हैं, जो कि जीवन को अस्त-व्यस्त बनाकर रखें, चोरी, डकैती, हत्या वगैरह ये तो बुरे कर्म हैं ही, लेकिन ये भी कम बुरा कर्म नहीं है किआप आलस्य और प्रमाद में ही समय काट डालें। आप अपने स्वभाव को गुस्सेबाज बनाकर रखें, ईर्ष्या किया करें, चिंतन और मनन को अस्त-व्यस्त बनाकर रखें। ये भी कोई ढंग है। ये क्या है, ये भी गलतियाँ हैं। व्यक्तिगत जीवन में आपको गुण, कर्म, स्वभाव संबंधी गलतियाँ क्या हुईं और क्राईम, अपराध, जुल्म करने के संबंध में क्या भूलें हुईं, इन दोनों के बारे में एक बार विचार किया कीजिए। ये विचार करना बहुत जरूरी है। इससे, यह मालूम होता है कि हमारी गलतियाँ कहाँ हैं और हम कितना चूकते रहे हैं और चूक रहे हैं। इन चूकों को सुधारने वाला अगला कदम आता है-आत्म परिष्कार।
आत्म निरीक्षण के बाद में आत्म परिष्कार का दूसरा नम्बर आता है। सुधार कैसे करें। सुधार में क्या बात करनी होती है। सुधार में रोकथाम करनी पड़ती है। मसलन, आप शराब पीते हैं तो आप बन्द कीजिए। नहीं साहब, हम शराब नहीं पीयेंगे। आप बीड़ी पीते हैं, सिगरेट पीते हैं, अपना कलेजा जलाते हैं, तो विचार कीजिए। अब हम कलेजा नहीं जलायेंगे। आत्म परिशोधन इसी का नाम है। जो गलतियाँ हुई हैं, उसके विरुद्ध आप बगावत खड़ी कर दें, रोकथाम के लिये आमादा हो जायें, संकल्प बल का ऐसा इस्तेमाल करें किजो भूल होती रही हैं, अब हमसे न हों। इसकी स्कीम बनायें।
गलतियाँ न होने देने का तरीका क्या है? क्या हम करेंगे? अपने आप में जो कच्चाइयाँ आयेंगी, जब आपको कच्चाइयाँ यह मजबूर करेंगी कि जो करते रहे हैं, वही ढर्रा चलते रहना चाहिए। अपने साथ में पक्षपात और रियायत करने का जब आपका मन उठे, तब आप उस मन के विरोधी हो जाइये, मन को निग्रहित कीजिये, मन को तोड़िये। मन से लड़ाई कीजिए। आत्म परिष्कार इसी का नाम है। आत्म निरीक्षण और आत्म परिष्कार अथवा परिशोधन इन दो कार्यों को मिला देने से चिंतन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। यही कहना था आज आपसे।
॥ ॐ शान्ति॥

परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य की अमृतवाणी
Like·Comment·Share
171 people like this.

Ashok Agarwal Agarwal
tks
Like · Reply · 44 minutes ago
Yash Tiwari
naryan narayan ram bachaye aise karmo se
Like · Reply · 7 hours ago
Sushila Sharma
JAI guru feb
Like · Reply · 7 hours ago
Beni Bhai
ओमशान्ति...
Like · Reply · 10 hours ago
Om Yadav
Om Shanti
Like · Reply · Yesterday at 1:19pm
Sharwan Ram Jat
Om
Like · Reply · Yesterday at 12:42pm
Subhash Aacharya
v nic
Like · Reply · 6 hours ago
Subhash Aacharya
bahut sundar
Like · Reply · 6 hours ago
Saleh Uddin
https://m.facebook.com/profile.php?id=1419116331680240
Like · Reply · Yesterday at 12:28pm

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गर्मी में खाना खराब होने से बचाने के तरीको के बारे में जानें | काजू खायें तनाव दूर भगायें

  April 26, 2016 | www.onlymyhealth.com Email to friend | Subscribe Now गर्मी में खाना खराब होने से बचाने के तरीको के बारे में जानें स्वस्थ खान-पान गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजें बहुत जल्‍दी खराब होने लगती हैं। खाने-पीने की चीजों में काफी पैसा लगने के कारण इनके खराब होने से बहुत तकलीफ होती है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो इन्हें ज्यादा देर तक खराब होने से बचाया जा सकता हैं। और पढ़ें » काजू खायें तनाव दूर भगायें अवसाद का निदान मानसिक अवसाद हर व्यक्ति के जीवन में कभी ना कभी होता है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है, हां सावधान जरूर रहें कि ये लबें समय तक ना रहे, इससे बचाव के उपाय जानने के लिए ये लेख पढ़ें। और पढ़ें » क्या कंडीशनर इस्तेमाल करना जरूरी है स्वस्थ बाल बालों को मजबूत बनाये रखने के लिए शैंपू करना बहुत जरूरी है, लेकिन शैंपू के बाद कंडीशनर करना कितना जरूरी है, इसके बारे में बता रहे हैं डर्मोटोलॉजिस्...

FREE JOIN AND BUILD YOUR LIFE ...FULFILLED YOUR DREAM

  Amway company and any one join Amway Company Now Company Join Free !!! ▼ Amway Business Opportunity Amway Business Opportunity Are you working towards a better life for you and your family? Are you in control of your future? Are you getting the rewards your hard work deserves? Your life doesn't have to be a trade-off between making the money you need and having the flexibility and time to live your life to the fullest. The Amway Sales and Marketing Plan puts you in control, allowing you the flexibility to work where and when you want, giving you time for family and friends as well as the opportunity to earn a good income. It adapts easily to your needs and ambitions, and grows with them, offering you all the personal support and assistance you require to become the Business Owner you want to be. With Amway you are Connected to the global leader in multilevel marketing, with over 40 years of experience, Supported by great products and people who will help you succeed, and finally ...

KNOWLEDGE

चावल - यह मूलतः भारत एवं चीन में पाया जाता है | इसकी विश्व के सभी उष्ण कटिबंधीय एवं उप उष्णकटिबंधीय देशों में कृषि होती है | चावल के शीतल एवं शक्तिवर्धक होने की वजह से इसका प्रयोग प्राचीन काल से भोज्य के रूप में किया जा रहा है । आयुर्वेद की संहिताओं में चावल के कई भेदों का उल्लेख प्राप्त होता है | धान को ओखली में या मशीनों द्वारा पीसकर उसके ऊपर के छिलकों को अलग किया जाता है | बिना छिलकों के धान के दानों को चावल कहा जाता है | यह मुख्यतः बारिश के मौसम की फसल है | आयुर्वेद के अनुसार केवल ६० दिनों में तैयार होने वाले साठी चावल अधिक गुणकारी माने जाते हैं | कारखाने में पॉलिश किये गए चावलों की अपेक्षा हाथकूट के चावल उत्तम होते हैं | आईये जानतें हैं चावल के कुछ औषधीय गुण - १- चावलों में चर्बी का तत्त्व बहुत कम होने से ये पचने में अतिशय लघु और हलके होते हैं | चावल के साथ दाल मिलाने से उसका वायुकारक गुण कम हो जाता है | अतः रोगियों के लिए चावल और मूंग की दाल की खिचड़ी पचने में हलकी और पौष्टिक मानी जाती है | २- चावल को पकाकर, छाछ के साथ सेवन करने से गर्मी,अत्यधिक प्यास,जी मिचलाना तथा अत...