नमस्कार।
*महाराष्ट्र के पुणे जिले में भूस्खलन प्रभावित मालिन गांव में भारी वर्षा के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी, अब तक 26 लोगों के शव मिले। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।
*भारत यात्रा पर आए अमरीकी विदेश मंत्री जान कैरी ने वित्त और रक्षा मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात की, आपसी हित और वैश्विक स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
*दिल्ली उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को तुरंत प्रभाव से ई-रिक्शा पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
*उच्चतम न्यायालय ने 2006 में मेरठ अग्निकांड की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग गठित किया।
*लेफ्टीनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने नए सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।
*इंग्लैंड के साथ साउथेम्पटन क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन भारत 445 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुये आज चार विकेट पर 112 रन से आगे खेलेगा।
*ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में ओलंपियन योगेश्वर दत्त सहित तीन भारतीय पहलवान आज अपने मुकाबले खेलेंगे। बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और पी कश्यप क्वार्टर फाइनल के लिए खेलेंगे।
टिप्पणियाँ