सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगर आप अपने होंठों का पूरा ध्‍यान नहीं रखें, तो वे फट सकते हैं जिससे आपको काफी तकलीफ हो सकती है। इस लेख में जानें फटे हुए होंठो का घरेलू उपचार। 

 होंठ आपकी मुस्‍कान ही नहीं, बल्कि आपके व्‍यक्तित्‍व को भी निखारते हैं। अगर आप अपने होंठों का पूरा ध्‍यान नहीं रखें, तो वे फट सकते हैं जिससे आपको काफी तकलीफ हो सकती है। इस लेख में जानें फटे हुए होंठो का घरेलू उपचार। 


 

होंठो की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा से अलग होती है। कुदरती तौर पर इन्‍हें नरम रखने का कोई उपाय नहीं होता। इससे यह शुष्क हो जाते हैं। और इन पर ठंडी हवाओं का असर भी ज्‍यादा होता है। जिसकी वजह से इनके सूखे पड़ने और फटने की आशंका बहुत अधिक होती है। होंठों पर सर्दी और गर्मी दोनों मौसम का असर पड़ता है। इसके साथ उन्‍हें बार-बार चाटने से भी उनमें दरार पड़ जाती है। कई बार हालात काफी खराब हो जाते हैं कि फटे होंठों से खून भी निकल सकता है। जिसकी वजह से आपको बहुत दर्द और असुविधा का सामना करना पड सकता है ।


आप ऐसी गंभीर घटना से बचने के लिए कई घरेलू उपाय कर सकते हैं जैसे

 

शहद और वेसलीन से उपचार


शहद के पोषक तत्व इसे बहुत अच्छा रोगहर और जीवाणु विरोधी तत्व बना देते हैं ।और वेसलीन एक बहुत ही अच्छा त्वचा रक्षक माना जाता है ।इन दोनों के मिलने से सूखे होंठो के लिए एक बहुत ही प्रभावशाली गरेलू उपचार बन जाता है ।

 

अपने होंठो पर शहद लगाए और उसे कुछ सेकेण्ड के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।

इसके ऊपर वेसलीन की पतली सी परत लगाएं।

इसको 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।

एक क्यू टिप को गुनगुने पानी में डुबाये और इससे धीरे धीरे इसकी परते हटायें।

ऐसा हर दिन एक हफ्ते तक करें। 


नारियल का तेल


नारियल का तेल कुदरत का एक बहुत ही अनमोल उपहार है जो हमे मिला है। इसके हल्का होने से हम इसे आसानी से शोषित कर लेते है । नारियल के तेल को आप शरीर के किसी भी हिस्से पर  लगा सकते हैं लेकिन यह सूखे हुए होंठो के लिए बहुत ही लाभकारी है । सबसे बढ़िया परिणामों के लिए इसे दिन में कई बार लगाए विशेषकर जब वातावरण ठंडा और सूखा हो।

 

ककडी


ककडी का एक पतला सा टुकड़ा अगर सूखे और फटे हुए होंठो पर धीर धीर लगाया जाय एतो इससे भी आपको फायदा मिल सकता है  ।


एलोवेरा


एलो वेरा के जडी बूटी वाले गुण इसे त्वचा के लिए एक बहुत ही बढ़िया रोगहर बना देते है ।अगर एलो वेरा के जेल की थोड़ी सी मात्रा होंठो पर लगाई जाए तो यह होंठो को सूखने से बचायेंगे और उसमे नमी भर देगे जिसकी वजह से वे फटते भी नहीं है ।

 

इन आसान से घरेलू उपचार के अलावा आप कुछ अन्य कदम भी  उठा सकते हैं जो की आपमें सूखे होंठो का इलाज कर सकते हैं-

 

शरीर में विटामिन बी, आयरन और फेटी एसिड की कमी न होने दें।  इससे आपके होंठो से पपडी निकल सकती है और वे फट सकते  हैं। डॉक्टर से सलाह लेनें के बाद आप एक मल्टीविटामिन या खनिज संपूरक ले सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद होगा।

शरीर में पानी की कमी से होंठ को सूख जाते हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। और पर्याप्‍त पानी पियें। सर्दियों में भी पानी पीते रहें ताकि आप मौसम के अतिरिक्त सूखेपन का सामना कर सकें।

यह भी पक्का कर ले की टूथपेस्ट और माश्‍चराइजर में मिले फ्लेव्रिंग एजेंट और लिपस्टिक में मिले रंजक से आपको एलर्जी तो नहीं है।

एक छोटे टूथब्रश ‌‍‌‌ (बच्चे का टूथब्रश) का प्रयोग करे उस एगीला करे और उससे धीरे धीरे अपने होंठो की उपरी परतो को छीले ।ये मरे हुए ऊतकों के निकल जाने से आपके होंठ नरम हो जायेंगे।

विटामिन ए त्वचा की मरम्मत के लिए बहुत ज़रूरी होता है। विटामिन ए से भरपूर पदार्थ खाए जैसे की हरी पत्तेदार सब्जियां , मूली, टमाटर, पूरे अनाज और दाले।

एक बहुत ही अच्छा विटामिन से भरपूर जूस जो की 1 टेबलस्पून वाटर क्रिस, मूली और पालक क एजूस , 2 टेबलस्पून वीट जर्म आयल , 1 ग्लास टमाटर का जूस, और एक टेबलस्पून पोषक यीस्ट से मिल कर बना हो आपके शरीर को बहुत सार एपोशक तत्व दे देगा और आपकी त्वचा को नरम चमकदार बनाएगा और आपके फटे हुए होंठ भी नरम और फूल जायेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारे जीवन में यह जानकारी रखना बहुत जरूरी है

परिचय- हमारा भारत देश आज हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं से संपन्न हो चुका है। आज हम विश्व में काफी ऊपर गिने जाते हैं। भारत ने अपने यहां राकेट से लेकर कंप्यूटर तक बनाने में महारत हासिल की है लेकिन एक चीज जो सदियों पहले भी थी और आज भी है, वंश को चलाने के लिए पुत्र की जरूरत। आज भी बहुत से लोगों का मानना यही है कि अगर हमारा पुत्र नहीं होगा तो हमारे वंश का नाम मिट जाएगा। इसी चाह में लोग अपने घर में कई बच्चे पैदा कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना यह है कि 3 बच्चों के बाद मां की कोख बदल जाती है यानि की उनके घर में अगर 3 लड़कियां होती है तो वह चौथे बच्चे की प्रतीक्षा करते हैं की वह तो लड़का ही होगा। लेकिन यहां पर भी अगर लड़की हो जाती है तो वह बिल्कुल परेशान हो जाते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ लोग ऐसे भी है जो लड़की को माता लक्ष्मी का रूप मानते हैं और चाहते हैं कि उनके घर में एक लड़की जरूर हो। यहां पर कुछ उपाय बताए जा रहे हैं जिनको अपनाकर जिनको लड़के की चाह है वह लडका प्राप्त कर सकते हैं और जिनको लडकी की चाह है वह लडकी प्राप्त कर सकते हैं- सबसे पहली बात अगर पुत्र प्राप्त करना है तो इसके लिए पुरु...

घरेलू नुस्खे

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए चंद आयुर्वेदिक नुस्खे....! काम आज दाम्पत्य जीवन की औपचारिकता भर रह गया है, इन्ही कारणों से यौन संबंधों को लेकर असंतुष्ट युगलों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है, ऐसी स्थिति में आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक औषधियां मददगार हो सकती है.... असगंध, विधारा, शतावर, सफ़ेद मूसली, तालमखाना के बीज, कौंच बीज प्रत्येक 50-50 ग्राम की मात्रा में लेकर दरदरा कर कपडे से छान लें तथा 350 ग्राम मिश्री मिला लें, इस नुस्खे को 5-10 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम ठन्डे दूध से लें, लगातार एक माह तक लेने से यौन सामर्थ्य में वृद्धि अवश्य होगी। -दालचीनी, अकरकरा, मुनक्का और श्वेतगुंजा को एक साथ पीसकर इन्द्रिय पर लेप करें तथा सम्भोग के समय कपडे से पोछ डालें, यह योग इन्द्रियों में रक्त के संचरण को बढाता है। शुद्ध शिलाजीत 500 मिलीग्राम की मात्रा में ठन्डे दूध में घोलकर सुबह शाम पीने से भी लाभ मिलता है। -शीघ्रपतन की शिकायत हो तो धाय के फूल, मुलेठी, नागकेशर, बबूलफली इनको बराबर मात्रा में लेकर, इसमें आधी मात्रा में मिश्री मिलाकर, इस योग को 5-5 ग्राम की मात्रा में सेवन लगातार एक माह तक कर...

GOOD STORY

किसी गांव में एक गरीब ब्राहमण रहता था| वह लोगों  के घरों में पूजा पाठ कर के अपनी i.  yy चलाता था| एक दिन एक राजा ने इस ब्राहमण को पूजा के लिए बुलवाया| ब्राहमण ख़ुशी ख़ुशी राजा के यहाँ चला गया | पूजा पाठ करके जब ब्राहमण अपने घर को आने लगा तो राजा ने ब्राहमण से पूछा इश्वर कहाँ रहता है, किधर देखता है और क्या करता है? ब्राहमण कुछ सोचने लग गया और फिर राजा से कहा, महाराज मुझे कुछ समय चाहिए इस सवाल का उत्तर देने के लिए| राजा ने कहा ठीक है, एक महीने का समय दिया| एक महीने बाद आकर इस सवाल का उत्तर दे जाना | ब्राहमण इसका उत्तर सोचता रहा और घर की ओर चलता रहा परन्तु उसके कुछ समझ नहीं आरहा था| समय बीतने के साथ साथ ब्राहमण की चिंता भी बढ़ने लगी और ब्राहमण उदास रहने लगा| .ब्रह्मण का एक बेटा था जो काफी होशियार था उसने अपने पिता से उदासी का कारण पूछा | ब्राहमण ने बेटे को बताया कि राजा ने उस से एक सवाल का जवाब माँगा है कि इश्वर कहाँ रहता है;किधर देखता है,ओर क्या करता है ? मुझे कुछ सूझ नहीं रहा है| बेटे ने कहा पिताजी आप मुझे राजा के पास ले चलना उनके सवालों का जवाब मै दूंगा| ठीक एक महीने बाद ब्राह...