विश्व के कई देशों में इथेनॉल का प्रयोग वाहनों में ईंधन के तौर पर किया जाता है, लेकिन अब न्यूयॉर्क की रोचेस्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नई विधि खोज निकाली है, जिसकी मदद से इथेनॉल को एक बेहतर वैकल्पिक ईंधन बुटेनॉल में परिवर्तित किया जा सकेगा. इथेनॉल और बुटेनॉल दोनों का प्रयोग वाहनों में ईंधन के रूप में होता रहा है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इथेनॉल की अपेक्षा बुटेनॉल ज्यादा बेहतर है. इथेनॉल का उत्पादन मक्के से किया जाता है. इसका इस्तेमाल इंजन में अतिरिक्त ईंधन के तौर पर होता है. लेकिन यह ऑक्सीजन से मिलकर बनता है और कम उर्जा उत्पादन करता है. इसकी वजह से इंजन को क्षति होने की भी संभावना बनी रहती है. न्यूयॉर्क की रोचेस्टर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और इस अध्ययन के मुख्य शोधार्थी विलियम जोन्स के अनुसार, बुटेनॉल इथेनॉल से ज्यादा बेहतर है. यह पेट्रोल के विकल्प के रूप में इथेनॉल की तुलना में काफी अच्छा है. यह अधिक ऊर्जा पैदा करता है और इससे इंजन को नुकसान पहुंचने का खतरा भी नहीं होता. शोधकर्ताओं ने इथेनोल को बुटेनॉल में परिवर्तित करने के लिए कई प्रतिक्रियाओं की श्रंखलाओं को बनाया है. इस नई विधि में सबसे पहले इरीडियम उसके बाद कैटलिस्ट, निकिल और कॉपर हाइड्रॉक्साइड का इस्तेमाल किया गया है, जबकि पोटाशियम हाइड्रोक्साइड को अंत में रखा गया है. यह अध्ययन पत्रिका अमरीकन केमिकल सोसायटी में प्रकाशित हुआ.
April 26, 2016 | www.onlymyhealth.com Email to friend | Subscribe Now गर्मी में खाना खराब होने से बचाने के तरीको के बारे में जानें स्वस्थ खान-पान गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजें बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं। खाने-पीने की चीजों में काफी पैसा लगने के कारण इनके खराब होने से बहुत तकलीफ होती है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो इन्हें ज्यादा देर तक खराब होने से बचाया जा सकता हैं। और पढ़ें » काजू खायें तनाव दूर भगायें अवसाद का निदान मानसिक अवसाद हर व्यक्ति के जीवन में कभी ना कभी होता है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है, हां सावधान जरूर रहें कि ये लबें समय तक ना रहे, इससे बचाव के उपाय जानने के लिए ये लेख पढ़ें। और पढ़ें » क्या कंडीशनर इस्तेमाल करना जरूरी है स्वस्थ बाल बालों को मजबूत बनाये रखने के लिए शैंपू करना बहुत जरूरी है, लेकिन शैंपू के बाद कंडीशनर करना कितना जरूरी है, इसके बारे में बता रहे हैं डर्मोटोलॉजिस्...
टिप्पणियाँ