सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्‍या आप जानते हैं हमें कितना प्रोटीन खाना चाहिए

क्‍या आप जानते हैं हमें कितना प्रोटीन खाना चाहिए?
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्‍व है लेकिन क्‍या सच में हम इसकी भरपूर मात्रा लेते हैं...

कहीं आपको प्रोटीन की कमी तो नहीं!
प्रोटीन की कमी से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं
प्रोटीन हमारे शरीर की एनर्जी के लिए बहुत जरूरी होता है और यह बच्‍चों से लेकर बड़ों तक हर उम्रवर्ग के लिए अलग-अलग मात्रा में लिया जाना चाहिए. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि हमारे खाने में प्रोटीन की कितनी मात्रा होती है?

हाल में हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि 80 प्रतिशत भारतीय लोगों के खाने में प्रोटीन की कमी होती है. 91 प्रतिशत मांसाहारी और 85 प्रतिशत शाकाहारी लोगों में प्रोटीन की कमी पाई गई है. भारतीयों के खाने में सिर्फ 37 प्रमिशत ही प्रोटीन होता है जबकि पूरी दुनिया में यह आंकड़ा 65 प्रतिशत है.

क्‍या होता है जब प्रोटीन की कमी हो जाती है?
- प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में एनर्जी कम होने लगती है.
- बाल झड़ने लगते हैं.
- नाखून कमजोर हो जाते हैं.
- वजन कम होने लगता है.
- कमजोरी महसूस होना.
- चोट या जख्‍म जल्‍दी ठीक नहीं होते.
- स्लिपिंग डिसवॉर्डर.
- सिरदर्द जैसी समस्‍याएं होना इस कमी के लक्षण हैं.
शरीर को रोजाना कितने प्रतिशत प्रोटीन की जरूरत होती है...
प्रोटीन की आवश्यकता आपके भार और आपके कैलोरी इनटेक पर निर्भर करती है. आपकी कुल कैलोरी का 20 से 35 प्रतिशत प्रोटीन से आना चाहिए. अगर आप प्रतिदिन 2,000 कैलोरी का सेवन करते हैं तो उसमें से 600 कैलोरी प्रोटीन से आना चाहिए.

इन चीजों में पाया जाता है प्रोटीन...

1. दूध, पनीर और दही सिर्फ प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत ही नहीं हैं, बल्कि कैल्शियम और विटामिन डी के भी अच्छे स्त्रोत हैं. अपनी रोजाना की डाइट में एक गिलास कम वसा वाला दूध लें. दूध में दो तरह का प्रोटीन होता है. कुल प्रोटीन का 80 प्रतिशत कैसीन और बचा हुआ 20 प्रतिशत व्हे होता है.


2. प्रोटीन में से सबसे अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन अंडे में होता है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि एक स्वस्थ इंसान एक दिन में एक अंडा बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के खा सकता है.

3. प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत बीन्‍स बीन्‍स प्रोटीन के साथ ही फाइबर के भी बेहतरीन स्त्रोतों में से एक हैं.

4. अखरोट प्रोटीन का एक अच्छा स्‍त्रोत है. इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स विशेषकर बी6 और कईं मिनरल जैसे आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक भी काफी मात्रा में होते हैं.

5. सी-फूड और दालों में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इन्‍हें ज्‍यादा से ज्‍यादा अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करें 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हमारे जीवन में यह जानकारी रखना बहुत जरूरी है

परिचय- हमारा भारत देश आज हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं से संपन्न हो चुका है। आज हम विश्व में काफी ऊपर गिने जाते हैं। भारत ने अपने यहां राकेट से लेकर कंप्यूटर तक बनाने में महारत हासिल की है लेकिन एक चीज जो सदियों पहले भी थी और आज भी है, वंश को चलाने के लिए पुत्र की जरूरत। आज भी बहुत से लोगों का मानना यही है कि अगर हमारा पुत्र नहीं होगा तो हमारे वंश का नाम मिट जाएगा। इसी चाह में लोग अपने घर में कई बच्चे पैदा कर लेते हैं। बहुत से लोगों का मानना यह है कि 3 बच्चों के बाद मां की कोख बदल जाती है यानि की उनके घर में अगर 3 लड़कियां होती है तो वह चौथे बच्चे की प्रतीक्षा करते हैं की वह तो लड़का ही होगा। लेकिन यहां पर भी अगर लड़की हो जाती है तो वह बिल्कुल परेशान हो जाते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ लोग ऐसे भी है जो लड़की को माता लक्ष्मी का रूप मानते हैं और चाहते हैं कि उनके घर में एक लड़की जरूर हो। यहां पर कुछ उपाय बताए जा रहे हैं जिनको अपनाकर जिनको लड़के की चाह है वह लडका प्राप्त कर सकते हैं और जिनको लडकी की चाह है वह लडकी प्राप्त कर सकते हैं- सबसे पहली बात अगर पुत्र प्राप्त करना है तो इसके लिए पुरु...

घरेलू नुस्खे

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए चंद आयुर्वेदिक नुस्खे....! काम आज दाम्पत्य जीवन की औपचारिकता भर रह गया है, इन्ही कारणों से यौन संबंधों को लेकर असंतुष्ट युगलों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है, ऐसी स्थिति में आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक औषधियां मददगार हो सकती है.... असगंध, विधारा, शतावर, सफ़ेद मूसली, तालमखाना के बीज, कौंच बीज प्रत्येक 50-50 ग्राम की मात्रा में लेकर दरदरा कर कपडे से छान लें तथा 350 ग्राम मिश्री मिला लें, इस नुस्खे को 5-10 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम ठन्डे दूध से लें, लगातार एक माह तक लेने से यौन सामर्थ्य में वृद्धि अवश्य होगी। -दालचीनी, अकरकरा, मुनक्का और श्वेतगुंजा को एक साथ पीसकर इन्द्रिय पर लेप करें तथा सम्भोग के समय कपडे से पोछ डालें, यह योग इन्द्रियों में रक्त के संचरण को बढाता है। शुद्ध शिलाजीत 500 मिलीग्राम की मात्रा में ठन्डे दूध में घोलकर सुबह शाम पीने से भी लाभ मिलता है। -शीघ्रपतन की शिकायत हो तो धाय के फूल, मुलेठी, नागकेशर, बबूलफली इनको बराबर मात्रा में लेकर, इसमें आधी मात्रा में मिश्री मिलाकर, इस योग को 5-5 ग्राम की मात्रा में सेवन लगातार एक माह तक कर...

GOOD STORY

किसी गांव में एक गरीब ब्राहमण रहता था| वह लोगों  के घरों में पूजा पाठ कर के अपनी i.  yy चलाता था| एक दिन एक राजा ने इस ब्राहमण को पूजा के लिए बुलवाया| ब्राहमण ख़ुशी ख़ुशी राजा के यहाँ चला गया | पूजा पाठ करके जब ब्राहमण अपने घर को आने लगा तो राजा ने ब्राहमण से पूछा इश्वर कहाँ रहता है, किधर देखता है और क्या करता है? ब्राहमण कुछ सोचने लग गया और फिर राजा से कहा, महाराज मुझे कुछ समय चाहिए इस सवाल का उत्तर देने के लिए| राजा ने कहा ठीक है, एक महीने का समय दिया| एक महीने बाद आकर इस सवाल का उत्तर दे जाना | ब्राहमण इसका उत्तर सोचता रहा और घर की ओर चलता रहा परन्तु उसके कुछ समझ नहीं आरहा था| समय बीतने के साथ साथ ब्राहमण की चिंता भी बढ़ने लगी और ब्राहमण उदास रहने लगा| .ब्रह्मण का एक बेटा था जो काफी होशियार था उसने अपने पिता से उदासी का कारण पूछा | ब्राहमण ने बेटे को बताया कि राजा ने उस से एक सवाल का जवाब माँगा है कि इश्वर कहाँ रहता है;किधर देखता है,ओर क्या करता है ? मुझे कुछ सूझ नहीं रहा है| बेटे ने कहा पिताजी आप मुझे राजा के पास ले चलना उनके सवालों का जवाब मै दूंगा| ठीक एक महीने बाद ब्राह...